{"_id":"60e9f8368ebc3ecd026e9da8","slug":"girl-did-hangama-lalitpur-news-jhs1992226144","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने जेल चौराहा पर किया हंगामा, सिपाही पर शादी नहीं करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने जेल चौराहा पर किया हंगामा, सिपाही पर शादी नहीं करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती ने किया हंगामा, सिपाही पर शादी नहीं करने का आरोप
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के जेल चौराहा पर शनिवार देर शाम को एक युवती ने कोतवाली में तैनात एक सिपाही से संबंधों की बात करते हुए शादी नहीं करने का आरोप लगाते हुए काफी देर तक हंगामा किया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
लखनऊ निवासी एक युवती शनिवार की शाम को अचानक ललितपुर आ गई और जेल चौराहा पर उसने कोतवाली में तैनात एक सिपाही पर शादी नहीं करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। वह सिपाही पर पहले से उसके संबंध बता रही थी। हालांकि सिपाही युवती से संपर्क की बात नकार रहा है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि युवती की सिपाही से फेसबुक के जरिए जान पहचान हुई थी। करीब छह माह पहले युवती ने सिपाही के खिलाफ हरदोई में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था, लेकिन तीन साल की लोकेशन खंगालने के बाद पता चला था कि सिपाही वहां गया ही नहीं था, जिसके बाद सिपाही के खिलाफ हरदोई में लिखाया गया मुकदमा स्पंज हो गया था। सिपाही ललितपुर में करीब दो साल से तैनात है और उस पर लगाए गए आरोप सही नहीं है। युवती सिपाही पर दबाव बनाने के लिए यह सब कर रही है।