{"_id":"673a503fee1b7bd22b0d0967","slug":"girl-bathing-in-pond-dies-due-to-drowning-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-124262-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पोखर में नहा रही युवती की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पोखर में नहा रही युवती की डूबने से मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। थाना बार के बरौदाडांग में नहाते समय पोखर में डूबने से युवती की मौत हो गई। वह यहां अपने मामा के घर आई थी। हादसे से सुसराल, मायके और मामा के घर में कोहराम मच गया।
जामुनधाना निवासी कुमकुम (20) पत्नी कमल सिंह एक सप्ताह पूर्व थाना बार अंतर्गत बरौदाडांग में अपने ननिहाल आई थी। वह मूलत: ग्राम बिहारी की रहने वाली थी। रविवार सुबह वह परिजन के साथ गांव में बने एक पोखर में नहाने गई थी। नहाते समय गहरे पानी में डूब गई। आसपास के लोगों की नजर युवती पर पड़ी तो उसे तत्काल बाहर निकाल कर बेहोश अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नायब तहसीलदार रवींद्र कुमार, बार पुलिस और फिंगर एक्सपर्ट टीम आई और जांच-पड़ताल की।