फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   gic political

राजनीतिक रंग ले रहा जीआईसी का झगड़ा

Fri, 23 Dec 2016 01:27 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Fri, 23 Dec 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
gic political
स्‍कूल - फोटो : demo pic
ललितपुर। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पद का झगड़ा राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जीव विज्ञान प्रवक्ता को दोबारा प्रधानाचार्य का प्रभार देने की मांग की है।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज के वर्तमान एवं तत्कालीन प्रधानाचार्य का विवाद सुलझता दिखाई नहीं दे रहा है। दोनों के झगड़े में पेशबंदी शुरू हो गई है। एक-दूसरे को साफ-सुथरा दिखाने में छात्रों को भी झोंक दिया गया है। वहीं, बसपा भी इस लड़ाई में कूद गई है। बसपा जिलाध्यक्ष जानकी प्रसाद अहिरवार ने डीएम को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि जीव विज्ञान के प्रवक्ता आलोक प्रकाश सिंह अनुसूचित जाति के हैं। जिसकारण उन्हें परेशान किया जा रहा है। जिसका ताजा उदाहरण उनसे कक्षा ग्यारह की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं कराना है। इस मामले की शिकायत अनुसूचित जाति, जन जाति आयोग में की गई थी। जिला विद्यालय निरीक्षक इसकी जांच भी नहीं करा सके हैं। उन्होंने विभागीय अफसर पर इस मामले में संलिप्त होने का आरोप लगाया है। उधर, कॉलेज के छात्रों ने एसडीएम सदर को शिकायती पत्र देकर जीव विज्ञान के प्रवक्ता से कक्षा ग्यारह की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराने की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने दूसरे अध्यापक से कापियों का मूल्यांकन कराने को नियम विपरीत बताया है। शिकायती पत्र पर दीपक, साहिल मंसूरील, चंचल गौतम, अभिषेक यादव, उवेश खान, सचिन राजपूत, विजय झा, निखिल झा, उत्कर्ष, नीतेश वाजपेई, धीरज सेन, आशीष कुमार, अनिकेत आदि के हस्ताक्षर बने हैं। उधर, प्रधानाचार्य राजेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि उत्तर पुस्तिकाओं का केंद्रीय मूल्यांकन कराया गया है। जिसकी वीडियो एवं फोटोग्राफी कराई गई है जबकि प्रवक्ता आलोक प्रकाश सिंह घर ले जाकर कापियों का मूल्यांकन करना चाहते थे। बार-बार आदेश निकालने के बाद उसका पालन नहीं करने पर अन्य योग्य व्यक्ति से कापियों का मूल्यांकन कराया गया जो गोपनीय है। उन्होंने लगे सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed