फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ghattouli case five kotedthar licence seaze

घटतौली में पांच कोटेदारों का अनुबंध निरस्त

Thu, 12 Dec 2019 11:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ghattouli case five kotedthar licence seaze
ललितपुर। जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल के निर्देश पर खाद्यान्न वितरण में घटतौली करने वाले पांच कोटेदारों का अनुबंध पत्र निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित दर विक्रेताओं द्वारा अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशनकार्ड धारकों को दी जा रही आवश्यक वस्तुओं के वितरण की जांच कराई गई। जांच के दौरान खाद्यान्न वितरण में घटतौली पाई गई। इस पर जिलाधिकारी के निर्देश पर जिलापूर्ति अधिकारी विजयप्रभा ने शहर के उचित दर विक्रेता विजय वर्मा रैदासपुरा, क्रय विक्रय समिति आजादपुरा, क्रय विक्रय समिति सिविल लाइन, महिला उपभोक्ता सहकारी समिति सिविल लाइन तथा इदरीश शाह आजादपुरा का अनुबंध पत्र निरस्त कर दिया गया।

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी परवेज अख्तर ने बताया कि जिले के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि शासन की मंशानुसार ई-पॉश मशीन के आधार अथेन्टिकेशन के माध्यम से माह की पांच तारीख से 25 तारीख तक आवश्यक वस्तुओं का वितरण कर दें, अन्यथा की स्थिति में कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed