फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Get fund but mask and senetize are not find

फंड मिला, लेकिन मास्क और सेनेटाइजर नहीं

Sat, 21 Mar 2020 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Get fund but mask and senetize are not find
ललितपुर। बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क, सेनेटाइजर आदि की खरीद के लिए फंड जारी कर दिया गया है, लेकिन उन्हें बाजार में मास्क और सेनेेटाइजर नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में वह खुद ही अपने बचाव का जतन कर रहे हैं। वसूली अभियान के दौरान कर्मचारी बिना सुरक्षा के विभागीय काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर सभी विभागों में कर्मचारी सतर्कता बरत रहे हैं। बिजली विभाग के एमडी ने कोरोना वायरस से बचाव को मास्क, सेनेटाइजर व अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराने के लिए विद्युत वितरण खंड प्रथम व द्वितीय के लिए फंड जारी कर दिया गया है और मुख्य अभियंता स्तर से मुख्य चिकित्साधिकारी से भी पत्राचार कर मास्क आदि उपलब्ध कराने को कहा है। लेकिन, मार्केट में मास्क और सेनेटाइजर नहीं मिल रहे हैं। इस कारण कर्मचारियों द्वारा खुद ही बचाव के लिए इंतजाम कर लिए हैं। कुछ कर्मचारी भगवान भरोसे कोरोना के भय की परवाह किए बिना ही बिना मास्क या अन्य सुरक्षा के सीधे जनता के बीच जाकर राजस्व वसूली अभियान में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता पीआर सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर सभी कर्मचारियों को बचाव के लिए आवश्यक सुरक्षा बरतने के निर्देश दिए गए हैं, मास्क, सेनेटाइजर कर्मचारियों की संख्या के अनुरूप मंगाए जा रहे हैं। कर्मचारियों से दूसरों से मिलने के दौरान निर्धारित दूरी के अंतराल में ही बात करने को कहा गया है, ताकि खुद स्वस्थ्य रहें व दूसरों को स्वस्थ्य रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed