फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Geeta Jayanti 12, Patalkot late by six and a half hours

Lalitpur News: गीता जयंती 12 तो पातालकोट साढ़े छह घंटे लेट

Tue, 07 Jan 2025 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Geeta Jayanti 12, Patalkot late by six and a half hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। घना कोहरा होने से दृश्यता काफी कम होने के कारण दिल्ली की ओर से आने वाली अधिकांश ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। गीता जयंती एक्सप्रेस बारह घंटा, पातालकोट, छत्तीसगढ़ व श्रीधाम एक्सप्रेस छह घंटे से अधिक देरी से आईं।
भोपाल की ओर जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस सोमवार को दो घंटा लेट होकर सुबह चार बजे के स्थान पर सुबह 6:05 बजे ललितपुर स्टेशन आई। जबकि, मालवा एक्सप्रेस पौने चार घंटा देरी से सुबह 4:21 बजे के स्थान पर सुबह 8:10 बजे ललितपुर आई। दादर अमृतसर पठानकोट एक्सप्रेस सोमवार को साढ़े तीन घंटे देरी से सुबह 5:56 बजे के स्थान पर सुबह 9:31 बजे ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। दक्षिण एक्सप्रेस ढाई घंटा लेट होकर सुबह 6:11 बजे के स्थान पर सुबह 8:45 बजे ललितपुर आई।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सोमवार दोपहर में पौने पांच घंटा देरी से ललितपुर स्टेशन पहुंची। पातालकोट एक्सप्रेस सोमवार को सवा छह घंटा लेट होकर देर शाम 6:58 बजे के स्थान पर देर रात्रि में 1:18 बजे आने की संभावना जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सचखंड एक्सप्रेस सोमवार को साढ़े ग्यारह घंटे विलंब होकर आज मंगलवार सुबह 7:28 बजे आने की संभावना जताई गई। श्रीधाम एक्सप्रेस साढ़े छह घंटा विलंब से चलकर सोमवार रात 10:39 बजे के स्थान पर मंगलवार अल सुबह 5:09 बजे आने की संभावना जताई है। दादर सेंट्रल एक्सप्रेस सोमवार सुबह 10:25 बजे के स्थान पर तीन घंटा देरी से दोपहर में 1:37 बजे ललितपुर स्टेशन पर आई। डाउन रूट की दिल्ली की ओर जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस साढ़े तेरह घंटा विलंब होकर सुबह 5:11 बजे के स्थान पर शाम को 6:47 बजे ललितपुर आई।

हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस चार घंटा विलंब से आई। पुरी से चलकर हरिद्वार की ओर जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस सवा पांच घंटा विलंब से आकर रात 3:33 बजे के स्थान पर सुबह 8:52 बजे ललितपुर स्टेशन पहुंची। खजुराहो से चलकर कुरुक्षेत्र जाने वाली कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस साढ़े सात घंटा विलंब से चलकर शाम को 6:35 बजे के स्थान पर देर रात्रि दो बजे आने की संभावना जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed