{"_id":"6597091638d9ecf5b206acce","slug":"gaya-prasad-had-committed-suicide-by-hanging-himself-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-8458-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: फंदा लगाकर गया प्रसाद ने की थी आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: फंदा लगाकर गया प्रसाद ने की थी आत्महत्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। तीन जनवरी की सुबह घर के बाहर दरवाजे के ऊपर रोशनदान से मफलर के फंदे पर लटके मिले ग्रामीण की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। ग्रामीण ने दरवाजा न खुलने पर शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।
कस्बा बार निवासी गया प्रसाद झा (50) का शव बुधवार की सुबह घर के बाहर दरवाजे के ऊपर बने रोशनदान से मफलर के फंदे से लटकता मिला था। मृतक के पुत्र सुरेंद्र ने हत्या कर शव को फंदे पर लटका देने की आशंका जताई थी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने थाना बार पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए थे। थाना बार पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पाया कि गया प्रसाद 2 जनवरी की देर रात को शराब के नशे में घर पहुंचा था। यहां काफी आवाज देने के बाद भी पत्नी व बच्चों ने दरवाजे नहीं खोले थे। दरवाजे न खोले जाने के कारण शराब के नशे में गया प्रसाद ने रात को ही अपने मफलर से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। जांच के बाद मौत के सही कारण का पता चलने के बाद थाना बार पुलिस ने राहत की सांस ली।
-- -- -
गया प्रसाद शराब के नशे में जब देर रात को घर पहुंचा था तो काफी आवाज देने के बाद भी पत्नी व बच्चों ने दरवाजे नहीं खोले थे। जिसके बाद उसने अपने ही मफलर से लटककर आत्महत्या कर ली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी फांसी से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
कुलदीप कुमार, क्षेत्राधिकारी तालबेहट
-- -- -- --