फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Gates of Govind Sagar and Jamdar dams opened.

Lalitpur News: गोविंद सागर और जमड़ार बांध के गेट खुले

Tue, 29 Sep 2026 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Gates of Govind Sagar and Jamdar dams opened.
ललितपुर। जनपद में सोमवार शाम को बारिश हुई। इससे गोविंद सागर बांध और जमड़ार बांध में पानी की आवक बढ़ गई। जलस्तर निर्धारित सीमा से अधिक पहुंचने लगा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने अतिरिक्त पानी निकालने के आदेश दिए। रात नौ बजे जमड़ार बांध के गेट खोलकर 694 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं, गोविंद सागर बांध के चार गेट रात 11 बजे से दो-दो फुट खोले गए। इससे 1152 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। गेट खोलने से पहले सिंचाई विभाग ने निचले क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया। लोगों से नदी क्षेत्र में न जाने की अपील की गई। नोडल/अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड भूपेश सुहेरा ने बताया कि कैचमेट एरिया में बारिश से जलस्तर बढ़ा है। जलस्तर निर्धारित होने पर गेट बंद कर दिए जाएंगे। विभागीय अधिकारी जलस्तर की लगातार निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed