फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   garmi me piyejal

गर्मी में पेयजल और विद्युत आपूर्ति पर गंभीरता के ध्यान दें अधिकारी

Fri, 15 Apr 2022 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
garmi me piyejal
ललितपुर। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गर्मी में पेयजल और विद्युत आपूर्ति पर अधिकारी गंभीरता के ध्यान दें। गोशालाओं में भूसा, पानी एवं अन्य संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता रखी जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त मनरेगा रवींद्रवीर यादव ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में 101745 परिवारों को उनकी मांग के सापेक्ष रोजगार प्रदान कर 4831182 मानव दिवस सृजित किए गए। 97518 श्रमिक लाभान्वित हुए और 20471 परिवारों को 100 दिन का रोजगार दिया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल 1683 समूहों का गठन किया गया है और 1189 समूहों को रिवॉल्विंग फंड उपलब्ध कराया गया है। साथ ही बैंक स्तर पर 361 पत्रावलियां लंबित हैं। अधिशासी अभियंता आरईएस ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 5000 से अधिक आबादी वाले ग्रामों को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए आठ सड़कें प्रस्तावित थीं, जून माह तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता ने बताया कि वित्तीय वर्ष में शासन द्वारा छह सड़कों के नवीनीकरण में से अधिकांश सड़कें पूर्ण हो चुकी हैं शेष पर कार्य प्रगति पर है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि सेतु निर्माण योजनांतर्गत इस वित्तीय वर्ष में छह सेतुओं का निर्माण लक्षित है, जिनमें से दो सेतुओं का निर्माण पूर्ण हो चुका है शेष पर कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में 20320 स्वीकृत पात्र लाभार्थियों के सापेक्ष 9502 लाभार्थियों के आवास पूर्ण किए जा चुके हैं जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में 5820 आवासों का वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष 5216 आवास पूर्ण करा दिए गए हैं। पेयजल योजनाओं की समीक्षा में बताया गया कि ग्रामीण पाइप पेयजल योजना के अंतर्गत जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत पांच परियोजना (15 ग्राम सम्मिलित), बुंदेलखंड पैकेज के अंतर्गत एक परियोजना (पांच ग्राम सम्मिलित) और पूर्व निर्मित ग्रामीण पाइप पेयजल योजना के तहत 63 योजनाएं संचालित हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति की समीक्षा में बताया कि जनपद में कुल 19730 हैंडपंप स्थापित हैं, जिनमें से वित्तीय वर्ष 2021-22 में 5047 मरम्मत योग्य हैंडपंपों में से 4793 हैंडपंपों की मरम्मत और 206 हैंडपंपों को रीबोर कराया जा चुका है।
स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा के दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी निहाल चंद्र ने बताया गया कि पहले से छह सार्वजनिक शौचालय संचालित हैं, जिनका संचालन सुलभ संस्था द्वारा किया जा रहा है और इनकी नियमित रुप से सफाई करायी जाती है। स्वास्थ्य विभाग में कार्य करने वाले आउटसोर्स कर्मियों का लंबित भुगतान शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों के अलावा डीएम आलोक सिंह, सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी डीएन सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी, परियोजना निदेशक डीआरडीए एके सिंह, जिला विकास अधिकारी केएन पाडिंेय, डीसी मनरेगा रवींद्रवीर यादव, उप निदेशक कृषि संतोष कुमार सविता, जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक अवस्थी, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्रा, परियोजना अधिकारी डूडा राजीव शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड माताटीला की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी
बैठक में अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड माताटीला के अनुपस्थित होने पर जनप्रतिनिधि सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि आगामी बैठक में समय से प्रतिभाग करें, अन्यथा की स्थिति

निलंबन के लिए शासन से पत्राचार किया जाएगा। उन्होंने जल निगम और जल संस्थान को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता के साथ निस्तारित कराएं, नगरीय क्षेत्र में जिन स्थानों पेयजल की अधिक समस्या है, उन स्थानों का चिन्हांकन कर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पानी के टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति पूर्ण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed