फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Garbage piles in the ward, which got the first prize in cleanliness, the roads became dilapidated

स्वच्छता में प्रथम पुरस्कार पाने वाले वार्ड में लगे कचरे के ढेर, सड़के हुईं जर्जर

Wed, 05 Jan 2022 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Garbage piles in the ward, which got the first prize in cleanliness, the roads became dilapidated
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के वार्ड 18 सुभाषपुरा वार्ड को बीते वर्ष स्वच्छता में प्रथम पुरस्कार दिया गया था, लेकिन अब क्षेत्र में जगह-जगह कचरा फैला है। यहां पर सब्जी मंडी में नालियां गंदगी से बजबजा रहीं है। गाय कचरा खा रहीं हैं। पास में निकलने पर दूषित दुर्गंध उठ रही है। वहीं सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गईं हैं। जहां से वाहनों की आवाजाही में हिचकोले खाने पड़ रहे हैं। नालियों पर कब्जा होने से सफाई तक नहीं हो पा रही है। वार्ड में पेयजल की सुविधा को लगे 20 हैंडपंप में पांच हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। ऐसे में पानी की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

शहर में सब्जी बाजार में नालियों की सफाई नहीं हो पा रही है। यहां पर कचरा डाले जाने से नालियां चोक होकर बजबजा रहीं है। बाजार में पार्क के बगल में खुले में कचरा फेंका जा रहा है, जिसको अन्ना जानवर खा रहे हैं। इससे कचरा फैल रहा है। सब्जी मंडी में कचरा भरा पड़ा हुआ है। वहीं पार्क के किनारे दूषित पानी जमा हो रहा है। इससे निकासी में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

शहर में गेंदालाल पेट्रोल पंप के पीछे स्थित बाजार प्रमुख है। यहां पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। भीड़ अधिक होने से निकलने तक में दिक्कत हो रही है। जगदीश मार्केट में सड़क जर्जर हालत में हो गया है। ऐसे में आवाजाही में मुसीबत हो रही है। ब्रिक्स सड़क पूरी तरह उखड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत बिस्किट बेकरी के बगल वाली गली में सड़क अधूरी पड़ी है। आगे तक सड़क का निर्माण न होने से परेशानी हो रही है। वहीं नालियों के अभाव में अधिक परेशानी हो रही है। दूषित पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। नालियों के खुले कटों से वाहन निकालने में दिक्कत हो रही है। घरों के पास नालियां क्षतिग्रस्त हैं। इससे पानी की निकासी नहीं हो रही है।

बड़ी पानी की टंकी से अजीतापुरा जाने वाला मार्ग में सीसी रोड है, लेकिन मरम्मत के अभाव में सड़क की जर्जर हो गई है। जगह-जगह कट हो गए हैं। वहीं सड़क टूटने से परेशानी हो रही है। अब चार पहिया वाहन ही नहीं दो पहिया वाहनों को भी हिचकोले खाकर निकलना पड़ रहा है।
गेंदालाल पेट्रोल पंप के पीछे गली की सड़क की हालत खराब हो गई है। दो पहिया वाहन ही नहीं पैदल निकलने में परेशानी हो रही है।
राजकुमार मडवैया
सड़क की हालत खराब पड़ी हुई है। मिट्टी डालकर गड्ढों को बंद कराया है, इससे कुछ समय से निकल पा रहे हैं।
अशोक साहू
बाजार में पहले ही अधिक भीड़ से निकलने में दिक्कत होती है। अब सड़क खराब से दो पहिया वाहन निकालने में परेशानी हो रही है।
अफजल खान
सड़क के साथ ही अतिक्रमण की भी समस्या बनी हुई है। आड़ी तिरछी बाइकों के खड़े होने से आवाजाही में समस्या हो रही है।
दीपचंद्र
वार्ड में हैंडपंप खराब होने से पानी की समस्या हो रही थी। निजी पैसे खर्च कर हैंडपंप सुधरवाए हैं। अभी भी कुछ खराब पड़े हुए हैं।
आलोक कुमार जैन मयूर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed