फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ganesh Prasad Varni Maharaj had lit the light of education

गणेश प्रसाद वर्णी महाराज ने जलाई थी शिक्षा की अलख

Sun, 26 Sep 2021 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Prasad Varni Maharaj had lit the light of education
साढूमल। श्री 105 गणेश प्रसाद वर्णी महाराज की 148वीं जयंती श्री महावीर दिगंबर जैन संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाई गई। विद्यालय के पदाधिकारी एवं अतिथियों ने उनकी प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर, कलश स्थापना की और चित्र अनावरण किया। अतिथियों ने कहा कि वर्णी महाराज ने शिक्षा की अलख जलाई थी।
विज्ञापन

विचार गोष्ठी में ज्योति एवं अन्य बच्चों ने अपने विचार रखे। समदर्शी जैन, पंडित संतोष कुमार शास्त्री, प्रधानाचार्य विनीत कुमार जैन, पूर्व प्रबंधक देवेंद्र कुमार जैन, अध्यापक अनीश जैन आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष वर्धमान कुमार, प्रबंधक कमल कुमार, राजेश जैन, दीपक जैन, हुकमचंद, राजेंद्र कुमार, प्रकाश चंद, जगदंबा प्रसाद, माधुरी श्रीवास्तव, शैलू पारस, राज, अनुज, श्रीकांत, ज्योति, सपना मिनी आदि विद्यालय के बच्चे भी उपस्थित रहे। संचालन विनीत कुमार जैन प्रधानाचार्य ने किया।
विज्ञापन

उत्तरांचल- उत्तर प्रदेश तीर्थक्षेत्र कमेटी के मंत्री डॉ. सुनील संचय कहा कि वर्णी जी की प्रेरणा और मार्गदर्शन से सैकड़ों पाठशालाएं, विद्यालय और महाविद्यालय खुले। एक बार जबलपुर में हो रही आमसभा में आजादी के पुजारियों की सहायतार्थ उन्होंने अपनी चादर समर्पित की थी। इस चादर से उसी क्षण तीन हजार रुपये की मिली राशि ने सभा को आश्चर्यचकित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed