फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   gandhi jayanticelebrated one day before, video viral

जिजरवारा के विद्यालय में एक दिन पहले ही मना ली गांधी जयंती

Mon, 04 Oct 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
gandhi jayanticelebrated one day before, video viral
बंद स्कूल के वाहर खड़े बच्चे - फोटो : LALITPUR
बार (ललितपुर)। तालबेहट के ग्राम जिजरवारा के प्राथमिक विद्यालय जिजरवारा में एक दिन पहले ही गांधी जयंती मना ली गई और गांधी जयंती के दिन विद्यालय में छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन

तालबेहट क्षेत्र के ग्राम पंचायत रमपुरा के प्राथमिक विद्यालय जिजरवारा में अध्यापिका ने एक दिन पहले ही गांधी जयंती मनाकर ध्वजारोहण कर दिया। एक अक्तूबर को ही तिरंगा फहरा कर तस्वीरें खिंचवा लीं और यह तस्वीरें गांधी जयंती पर सोशल मीडिया डाल दीं। इस विद्यालय का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें जब बच्चों से पूछा गया कि स्कूल बंद क्यों है तो बच्चे बता रहे हैं कि मैडम ने एक दिन पहले ही झंडा फहरा दिया है और आज का अवकाश बताया है। इस बारे में गांव वालों ने बताया कि उनके बच्चों का भविष्य अंधकार में है। हमारे विद्यालय में अध्यापकों की मनमर्जी चलती है।
विज्ञापन

ग्राम जिजरवारा के प्राथमिक विद्यालय में एक ही शिक्षिका हैं। पहले एक शिक्षा मित्र भी था। गांधी जयंती के दिन शिक्षिका स्कूल नहीं आईं और विद्यालय बंद रहा। बताया गया कि इस विद्यालय में एक दिन पहले ही जयंती मना ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैकेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान, जिला पंचायत रमपुरा कठवर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed