फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   gandhi jayanti

गांधी जयंती पर हुए कार्यक्रम

Sun, 04 Oct 2015 01:42 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Sun, 04 Oct 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
gandhi jayanti
ललितपुर (ब्यूरो)। वीरांगना रानी अवंतीबाई जूनियर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गुड्डू राजा ने मुहल्ले की ध्वस्त और कीचड़युक्त सड़क को बनवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन




मुहल्ला आजादपुरा में विद्यालय में गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रभूषण सिंह बुंदेला गुड्डू राजा ने महात्मा गांधी और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाया। उन्होंने अपने उद्बोधन में स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों और मुहल्लेवासियों के आग्रह पर कीचड़युक्त रोड का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक बृजेश राजपूत, कोषाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, रश्मि राजपूत, गोविंद कुमार, विवेक पंथ, विजय राय, दामिनी शर्मा, श्वेेता शर्मा, सपना कुशवाहा, अनीता पंथ, कल्पना झां, अशोक, पूर्व रणजी खिलाड़ी रमेश पटैरिया, ब्रजेश तिवारी, केके नामदेव, प्रमोद बबेले, शिवम तिवारी, राजू शुक्ला, अनन्य तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, राजघाट में गांधी जयंती के अवसर पर प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मिथलेश कुमार शर्मा, हितेंद्र कुमार, वसीम खान, रामचंद्र कुशवाहा, अमन यादव, आकाश तिवारी, संजय यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




रघुवीर सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डा. शक्ति सिंह सचान ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। सामूहिक रामधुन, गीता पाठ, बाइबल का पाठ और जिनवाणी का वाचन किया गया। छात्रों ने श्रमदान भी किया। इस मौके पर डा. अजय कुमार यादव, डा. एनसी गुप्ता, सीके लोहिया, प्रो. केशवदेव, प्रो. सबीहा नाज, प्रो. सुनील कुमार, हरिओम, प्रो. सतीश कुमार, रामप्रताप, कैलाश पुरोहित, लल्लू प्रसाद, पुरुषोत्तम नारायण, सुखसिंह यादव, जयराम, चुन्नी लाल, बलवीर उपस्थित रहे। 




नेहरू युवा केंद्र द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। युवा मंडलों के युवाओं और युवतियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके बाद मुहल्ला जुगपुरा में सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर लेखाकार अरविंद कुमार संज्ञा, हरिश्चंद्र, बलराम, इमरत, योगेश, आशीष, कमल सिंह, मनोज कुमार, महेंद्र, गीता, संगीता, रज्जन, विशाल, शोभाराम, विजय रत्न, सुजीत कुमार पाठक, अनिल गिरि, अनमोल गिरि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed