फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ganapati bappa shobha yatra raining water indra dev

गणपति बप्पा की शोभायात्रा में इंद्र देव ने की जल वर्षा ।

Sat, 14 Sep 2019 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Ganapati bappa shobha yatra raining water indra dev
सैदपुर (ललितपुर)। विनायक चतुर्थी के दिन से शुरु हुए गणेश महोत्सव का अनंत चतुर्दशी के दिन प्रतिमा विसर्जन के साथ गणेश महोत्सव का समापन हो गया । दस दिनों तक चलने वाले महोत्सव में कस्वा सैदपुर, सतवांसा ,साढूमल, मडावरा, रनगांव आदि गांवों एवं कस्वों में श्रृद्धालुओं द्वारा गणपति बप्पा की सुंदर प्रतिमाएं पण्डालों में एवं घरों में विराजित की गई । पण्डालों एवं घरों में विराजे भगवान गणेश की आराधना की गई साथ ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए सुबह शाम होने वाली सिद्धी विनायक की आरती में भक्तों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।बारह सितंबर गुरुवार को अंनंत चतुर्दशी के दिन गणपति की प्रतिमाओं को जल में विसर्जित कर दिया गया ।
विज्ञापन

दस दिनों तक चलने वाला गणेश महोत्सव ग्रामीण क्षेत्रों में बडे ही धूमधाम के साथ मनाया गया इस अवसर पर गणेश पंडालों में रिद्धि शिद्धी के दाता प्रथम पूज्य गौरी पुत्र गणेश की सुंदर प्रतिमाएं स्थापित की गयीं सुबह साम संगीतमय भब्य आरती की गई सुबह साम होने वाली संगीतमय भब्य आरती में भक्तों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया इसके अलावा दिन भर श्रृद्धालु महिलाएं द्वारा भजन कीर्तन किए गए रात्रि में भजन संध्या आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए सुबह साम गणपति बप्पा मौरया के जयकारों से पूरा माहौल धर्ममय बना रहा दस दिनों तक धर्म की गंगा बहती रही वहीँ पण्डालों के साथ साथ श्रृद्धालुओं द्वारा अपने घरों में भगवान गणपति की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गई है जिनकी विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जारही है सुबह साम गाजे बाजे के साथ आरती की गई । अनंत चतुर्दशी के दिन हवन पूजन के बाद गणेश प्रतिमाओं को विर्सजित करने की तैयारियां सुरु हो गई थी विसर्जन से पूर्व चार पहिया वाहनों में गणपति की मूर्तियों को सुंदर तरीके से सजावट करके गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा में उत्साही युवा गणपति बप्पा मोरया कहते हुए चल रहे थे क्षेत्र भर से आई गणपति प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए कस्वा मडावरा होते हुए रोहणी बांध में विसर्जन के लिए लेजाया गया इस अवसर पर इंद्र देव ने भी खूब जलवर्षा की लपुराना बाजार में स्थित पाठकान जी मंदिर के पास देवा क्लब एवं देवा युबा शक्ति क्लब द्वारा रखी गई गणपति की सुंदर प्रतिमा आकषर्ण का केन्द्र रही । शोभायात्रा एवं प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा ब्यवस्था बनाए रखने के लिए मडावरा पुलिस मुस्तैद रही ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed