{"_id":"5ee911d68ebc3e42cb0e1778","slug":"gambling-on-ludo-lalitpur-news-jhs16924946","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूडो पर लग रहीं हार-जीत वाजियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूडो पर लग रहीं हार-जीत वाजियां
विज्ञापन
ludo
- फोटो : ludo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मोबाइल पर लूडो गेम से युवा लगा रहे दाव, पुलिस बेखबर
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुुर। मोबाइल फोन में टाइमपास के लिए बना लूडो एप पर अब हार- जीत की बाजियां लगनी शुरु हो गईं हैं। कुछ लोग लूडो गेम पर खुलकर खेल रहे हैं। इसके लिए जुआरियों ने अलग से माध्यम चुन लिया है। इसमें उन्हें किसी का भय भी नहीं है।
मोबाइल फोन पर चलने वाले लूडो किंग पर लाखों रुपये की हार जीत प्रतिदिन हो रही है। जगह- जगह जुआरी इस खेल पर दाव लगा रहे हैं। खास बात यह है कि इसे खेलने वालों को पुलिस कार्रवाई का जरा भी डर नहीं है। क्योंकि, मोबाइल के जरिए खेला जा रहा है और हार- जीत पर पैसा लगाया जा रहा है। मोबाइल पर संचालित होने वाले इस खेल में कम से कम दो और अधिक से अधिक चार सदस्य खेलते हैं। प्रत्येक सदस्य को चार मोहरा मिलते हैं, जिसे सबसे पहले चिह्नत स्थान पर पहुंचाना होता है। जो खिलाड़ी सबसे पहले चारों मोहरों को चौपर की तरह पाले में पहुंचा देता है, वह विजेता होता है और दांव पर लगाई गई राशि उसे सौंप दी जाती है।
मोबाइल फोन पर चलने वाले इस खेल में लाखों की हार- जीत प्रतिदिन हो रही है। मोहल्ला चंडी माता और नई बस्ती के सूचना केंद्र के पास सहित अनेक मोहल्लों में लूडो खेल पर लोग हार- जीत के दाव लगा रहे हैं। इन स्थानों पर लूडो खिलाड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है।
विज्ञापन
---------------------------
लूडो के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। अगर कहीं कोई लूडो पर हार-जीत के दाव लगाता है, तो उस पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- संजय कुमार शुक्ल, सदर कोतवाली प्रभारी ललितपुर