{"_id":"6032c7838ebc3ee9084060a3","slug":"galla-mandi-roads-will-be-recontructed-by-9-5-crore-lalitpur-news-jhs189151333","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े नौ करोड़ से बनेगी गल्ला मंडी रोड, गड्ढों से मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े नौ करोड़ से बनेगी गल्ला मंडी रोड, गड्ढों से मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन
गल्ला मंडी से ईलाइट तक खस्ताहाल सड़क
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। मन्नू पेट्रोल पंप से जेल चौराहे तक गड्ढे में तब्दील हो चुकी सड़क के दिन जल्द ही फिरने वाले हैं। विभाग द्वारा साढ़े तीन किलोमीटर की सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। इससे एआरटीओ कार्यालय, गल्ला मंडी सहित बांसी, तालबेहट और झांसी के लिए आवागमन आसान हो जाएगा। गल्ला मंडी मार्ग का निर्माण साढ़े नौ करोड़ की लागत से किया जाएगा।
शहर की मुख्य गल्ला मंडी सड़क का हाल बेहाल है, यहां गड्ढे युक्त सड़क पर चलना दूभर हो गया है। यहां उठ रही धूल से सबसे ज्यादा परेशानी श्वांस रोगियों को हो रही है। वाहनों के आवागमन के दौरान गड्ढे युक्त सड़क से धूल उठती है। वहीं, खस्ताहाल सड़क पर बड़े वाहनों के बगल से निकलने में बाइक सवार स्वयं को असुरक्षित महसूस करते हैं। उन्हें गड्ढों में वाहन अनियंत्रित होने एवं दुर्घटना होने का अंदेशा रहता है। ऐसा नहीं है कि यहां से सिर्फ आम लोग ही निकलते हैं, यहां से रोजाना मंत्री, विधायक और वीआईपी अधिकारियों को आना-जाना होता है। इसके बाद भी वर्षों से यह सड़क जर्जर पड़ी हुई है। लेकिन अब इस सड़क के दिन जल्द ही फिरने वाले हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाए गए इस सड़क का एस्टीमेट पास होने के बाद इसके निर्माण के लिए टैंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है और अगले माह तक इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। मन्नू पेट्रोल पंप से जेल तिराहा तक यह सड़क साढ़े तीन किलोमीटर लंबी है और विभाग द्वारा अब इस सड़क के निर्माण की कवायद भी शुरू कर दी है। जिससे जल्द ही अब शहरवासियों के लिए यहां से गुजरने के दौरान गड्ढों व धूल से मुक्ति मिल सकेगी और आराम दायक वाहन चलाने की सुविधा भी मिल सकेगी।
सड़क निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। यदि सब ठीक रहा तो उम्मीद है कि इसी माह सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
सुबोध कुमार, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग।