फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   galla mandi city lalitpur

चेक भुगतान: पांच हजार क्विंटल पहुंची आवक

Thu, 22 Dec 2016 12:35 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Thu, 22 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
galla mandi city lalitpur
अनाज - फोटो : demo pic
नोटबंदी और भुगतान प्रणाली पर लगातार एक माह से भी अधिक समय तक बंद रही गल्ला मंडी के हालत अब धीरे-धीरे सुधरने लगे हैं। कच्चे आढ़तियों ने भी पक्के आढ़तियों के साथ सहमति पर चेक से भुगतान की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। चेक से भुगतान पर वहीं मंडी में आवक भी बढ़कर अब पांच हजार क्विंटल तक पहुंच गई है।
विज्ञापन



गल्ला मंडी में लगातार एक माह तक बंदी के बाद गल्ला व्यापार पूरी तरह से ठप बना रहा था। इसके बाद मंडी और जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद कच्चे और पक्के आढ़तियों में भुगतान प्रणाली को लेकर आम सहमति बनने के बाद गल्ला व्यापार शुरू किया गया था। शुरू में चेक से भुगतान प्रणाली को लेकर असमंजस की स्थिति के चलते कुछ कच्चे आढ़तियों ने दुकानें बंद रखी थी। लेकिन बाद में अब किसान द्वारा चेक लेकर भुगतान को राजी होने पर गल्ला दुकानें एक बार फिर से गति पकड़ने लगी हैं। इससे जिंस की आवक भी बढ़ गई है। गत दिनों नोटबंदी के बाद गल्ला मंडी खुलने पर शुरुआत में आवक मात्र एक हजार क्विंटल तक रही, लेकिन अब धीरे-धीरे आवक बढ़ने लगी है। बुधवार को मंडी में आवक पांच हजार क्विंटल से भी अधिक रही। मंडी भरी-भरी होने से व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे। वहीं मंडी समिति सचिव ने भी दुकानों पर घूम-घूमकर स्थिति का जायजा लिया और व्यापारियों व किसानों से समस्याएं जानी। लेकिन व्यापार चल पड़ने और दामों में भी थोड़ा उछाल होने से किसानों को कोई अधिक शिकायत नहीं रही। गत दिनों  उड़द 4900 रुपये प्रति क्विंटल के सापेक्ष बढ़कर अब बुधवार को करीब 5400 से 5600 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई। हालांकि मंडी बंद होने और नोटबंदी के पूर्व उड़द 6200 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी थी। वहीं अब मटर 2200 से 2300 रुपये प्रति क्विंटल पर रही। जबकि गेंहूं के दाम 1650 रुपये से 1750 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed