{"_id":"5d8f72a38ebc3e93b4345b06","slug":"gaj-girne-se-jhulsi-dusri-mahila-ki-bhi-hui-mot-lalitpur-news-jhs149093953","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाज गिरने से झुलसी दूसरी महिला की भी हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाज गिरने से झुलसी दूसरी महिला की भी हुई मौत
विज्ञापन
rain in lalitpur
- फोटो : demo
गाज गिरने से झुलसी महिला की मौत
पठा विजयपुरा में झुलस गईं थीं दो महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। थाना महरौनी के ग्राम पठा विजयपुरा में गत दिनों तेज बरसात के साथ गाज गिरने से दो महिलाएं झुलस गईं थीं, जिनमें एक महिला की पहले ही मौत हो गई थी जबकि, दूूसरी महिला की झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई।
ग्राम पठा विजय पुरा निवासी राधा (25) पत्नी अर्जुन एवं रामसखी (35) पत्नी हरदेव शुक्रवार को खेत में उड़द की फसल देखने गईं थीं। अचानक से तेज बारिश होने लगी और दोनों के खेत एक ही मेड़ से लगे होने के कारण दोनों मेड़ पर आकर खड़ीं हो गईं। रामसखी का पति हरदेव भी पास में छाता लिए खड़ा था। इसी समय गाज गिरने से हरदेव घबरा गया और खेत पर ही झुककर बैठ गया। उसकी पत्नी रामसखी व पास में खड़ी राधा गाज गिरने से झुलस गईं। गाज के गिरने से महिलाओं के पास ही एक गाय की मौके पर मौत हो गई थी।
यह देख हरदेव ने आसपास काम कर रहे ग्रामीणों की मदद से दोनों महिलाओं को महरौनी की अस्पताल ले गया। जहां हालत खराब होने से दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान राधा की मौत हो गई, जबकि हालत खराब होने पर चिकित्सकों ने रामसखी को झांसी रेफर किया गया, लेकिन मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रामसखी की भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।