{"_id":"c46d9c5af6d7cfe21ac2b80583ad25aa","slug":"funke-40-transformers-in-two-months-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह में फुंके 40 ट्रांसफार्मर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह में फुंके 40 ट्रांसफार्मर
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Fri, 07 Aug 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जनपद में घोषित कटौती के अलावा होने वाली घंटों की अघोषित कटौती से जहां नागरिकों को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है, वहीं आए दिन विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न क्षमता के ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण लोगों को कई दिनों तक बिजली नसीब नहीं हो पा रही है। कारण स्पष्ट है कि ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद जब विद्युत स्टोर द्वारा उस क्षेत्र को झांसी स्टोर से रिपेयर किया हुआ ट्रांसफार्मर विभाग को स्थापित कराने को दिया जाता है, तो वह ट्रांसफार्मर मुश्किल से एक सप्ताह तक ही आपूर्ति देने में सक्षम होता है। इसके बाद फिर से ट्रांसफार्मर फुंकने से आपूर्ति कई दिनों के लिए ठप हो जाती है।