{"_id":"677c26a0d706dde804085a25","slug":"fungal-infections-increase-due-to-lack-of-sunlight-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-127140-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: धूप की कमी से बढ़े फंगल संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: धूप की कमी से बढ़े फंगल संक्रमण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। धूप की कमी से फंगल संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। चिकित्सकों का कहना है कि गीले कपड़े पहनने से बचने के अलावा फास्ट फूड से भी परहेज करें।
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश सेठ का कहना है कि फंगल इंफेक्शन का खतरा उन लोगों को ज्यादा होता है, जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। साथ ही जिनका ब्लड सर्कुलेशन खराब होता है या डायबिटीज की समस्या होती है, उन्हें खतरा ज्यादा रहता है। सर्दी में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है, इसका कारण खराब खानपान है। नम हवा और धूप की कमी से यह मौसम विभिन्न प्रकार के फंगल संक्रमण बढ़ने के लिए उपयुक्त होता है।
जिनको फंगल इंफेक्शन है, वह दिन में दो बार कपड़े बदलें, जिससे संक्रमण अधिक न फैले। नियमित दवा कराएं। बिना चिकित्सक की सलाह के कोई भी दवा न लें। लोगों को जंक व फास्ट फूड से बचना चाहिए। यह भी संक्रमण फैलने का एक कारण है।