फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   fund requirement for cancer treatment

कैंसर पीड़ित की पत्नी ने कंपनी में जमा पैसा वापस दिलाने की मांग की

Fri, 19 Feb 2021 12:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
fund requirement for cancer treatment
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला नेहरूनगर निवासी एक कैंसर पीड़ित व्यक्ति की पत्नी ने उसके पति द्वारा एक चिटफंड कंपनी में जमा किया गया पैसा इलाज के लिए वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला आजादपुरा निवासी नर्वदा अहिरवार पत्नी भैयालाल ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर बताया कि एक चिटफंड कंपनी के एजेंट द्वारा उसे कंपनी में रकम जमा करने पर पांच साल में दोगुनी करने का झांसा दिया था। इस पर उसने करीब छह माह पहले एक कंपनी में अपने पूरे जीवन की पूंजी 43, 250 रुपये जमा किए थे। कंपनी द्वारा उससे जरूरत पड़ने पर रुपये वापस करने की बात भी कही थी। पैसा जमा करवाने के बाद उसे एफडी का एक प्रमाण पत्र भी दिया था। लेकिन समय बीतने के बाद उक्त कंपनी के एजेंट से जब रुपये वापस मांगे, तो उसने नहीं दिए और गाली गलौज कर मारपीट की धमकी भी दी। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि उसके पति कैंसर पीड़ित हैं और उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। उसे पति के इलाज के लिए रुपयों की जरूरत हैं, लेकिन कंपनी का एजेंट उसे रुपये वापिस देने से मना कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से उक्त कंपनी द्वारा जमा किए गए रुपये वापिस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed