{"_id":"5d7162f38ebc3e012f27fb2e","slug":"fuije-201-transformer-in-one-month-from-overload-lalitpur-news-jhs147407610","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड से महीने भर में फुंक गए 201 ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड से महीने भर में फुंक गए 201 ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
ललितपुर। बिजली ओवरलोडिंग की समस्या मई व जून की तरह ही बढ़ गई है। एक महीने में विभिन्न क्षमता के अलग-अलग स्थानों पर रखे 201 ट्रांसफार्मर खराब होने से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं, बुधवार को ही एक दिन में अलग-अलग क्षेत्रों में 12 ट्रांसफार्मर खराब हो गए। विद्युत स्टोर में 40 ट्रांसफार्मरों की कमी चल रही है। जितने ट्रांसफार्मर विद्युत स्टोर में मंगाए जा रहे हैं, उससे कहीं अधिक ट्रांसफार्मर खराब हो जा रहे हैं। इस कारण बिजली की समस्या पैदा हो गई है।
बिजली विभाग द्वारा पूरे जिला में 400 केवीए, 250 केवीए, 100 केवीए, 63 केवीए, 25 केवीए और 10 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मरों के माध्यम से हाइटेंशन लाइन से मिलने वाली बिजली को एलटी लाइन के माध्यम से घरों तक पहुंचाता है। लेकिन, इन दिनों भारी उमस और क्षमता से अधिक बिजली कनेक्शन होने के कारण ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो जा रहे हैं। इस वजह से आए दिन ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं। विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं एवं उपभोक्ताओं की मांग पर ट्रांसफार्मरों की क्षमता से अधिक विद्युत संयोजन जारी कर दिए गए, जिसकी वजह से ट्रांसफार्मरों पर गर्मी और उमस के कारण लोड बढ़ गया है।
आए दिन एक-एक दिन में पांच से छह या कई बार तो एक ही दिन में 10 से 12 तक ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं। यदि अगस्त का आकलन किया जाए तो पूरे जिले में विभिन्न विद्युत सब स्टेशनों के अंतर्गत 10 केवीए क्षमता के 72, 16 केवीए क्षमता के छह, 25 केवीए के 59, 63 केवीए क्षमता के 37, 100 केवीए क्षमता के 19, 250 केवीए क्षमता के सात और 400 केवीए क्षमता का एक ट्रांसफार्मर खराब हुआ है। बुधवार को एक ही दिन में 25 केवी क्षमता के छह ट्रांसफार्मर खराब हुए। इसमें ग्राम देवरान में एक, लहर्रा-सोजना में दो, इकौना में एक और बंदिया में भी एक ट्रांसफार्मर खराब हुआ है, जिनकी रिपेयरिंग के लिए विद्युत स्टोर में लाया गया है। इसी प्रकार 63 केवीए के तीन ट्रांसफार्मर ग्राम नैगु्वां, टीला व बस्तगुंवा और दस केवीएए क्षमता के एक-एक ट्रांसफार्मर ग्राम बैरवारा, निवाई और जगारा में खराब हुए हैं।
विज्ञापन
विभाग द्वारा जो डिमांड लगाई गई है, उसके सापेक्ष 25 केवीए क्षमता के 22, 10 केवीए क्षमता के आठ, 63 और 100 केवीए क्षमता के पांच-पांच ट्रांसफार्मर की डिमांड है, जिनकी पैंडेंसी चल रही है। जहां किन्हीं ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं, वहां कनेक्शनों की संख्या और लोड की स्थिति के अनुसार अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर की जरुरत महसूस हो रही है। विद्युत स्टोर अधिकारियों द्वारा ओवरलोड की वजह से बार-बार ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ऐसे स्थानों व क्षेत्रों में क्षमता के अनुसार ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि क्षमता के अनुसार ट्रांसफार्मर रखवा दिए जाते हैं, तो ट्रांसफार्मर खराब होने में काफी कमी आ जाएगी और उपभोक्ताओं को भरपूूर बिजली आपूर्ति हो सकेगी।
विद्युत स्टोर में रिपेयर के लिए आ रहे अधिकांश ट्रांसफार्मर ओवरलोड की वजह से खराब हुए हैं। जिन क्षेत्रों में बिजली ओवरलोड की समस्या आ रही है, उनके अधिकारियों को ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि करने के लिए उच्चाधिकारियों के माध्यम से निर्देश दिए गए हैं।
- नरेंद्र श्रीवास, सहायक अभियंता, विद्युत स्टोर।