{"_id":"616c866b35e4ec052949d922","slug":"fuel-price-hike-protest-lalitpur-news-jhs2068134194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल व गैस के बढ़ते दाम तोड़ रहे आम आदमी की कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल व गैस के बढ़ते दाम तोड़ रहे आम आदमी की कमर
विज्ञापन
कंपनी बाग में प्रदर्शन करते वुवेसी कार्यकर्ता
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। पेट्रोल-डीजल और गैस के लगातार बढ़ते दामों को लेकर बुंदेलखंड विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा कि केंद्र सरकार की महंगाई की मार ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। डीजल, पेट्रोल और गैस की आसमान छूती कीमतों से परिवार का भरण-पोषण करना दूभर हो गया है। इतना ही नहीं खाद्य तेल और किराना सामग्री के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। यह बात उन्होंने कंपनी बाग में आयोजित बैठक में कही।
रविवार को बुविसे के कार्यकर्ताओं ने डीजल-पेट्रोल और गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि का विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों और गैस के दामों में वृद्धि के कारण दैनिक जीवन की आवश्यक वस्तुएं जिनमें खाद्य तेल और किराना सामग्री के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। ट्रांसपोर्टेशन, बसों और टैक्सियों का मनमाना किराया बढ़ाया जा रहा है। वहीं, कोरोना की मार से जनता तो पहले से ही परेशान थी, अब पेट्रोलियम डीजल की बढ़ती हुई कीमतों के कारण सभी खाद्य पदार्थों से लेकर आम आदमी की जरुरतों के सामानों के दामों में बढ़ोतरी ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है।
उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी से नौकरी और धंधे खत्म होने से लोग परेशान हैं। ऐसे में महंगाई लोगों के जीवन में आग में घी का काम कर रही है। सरकार कोरी घोषणाएं कर अपनी पीठ थपथपा रही है। जबकि धरातल पर वास्तविकता में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार बढ़ती हुई महंगाई पर लगाम नहीं लगाती है तो बुवि सेना आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस दौरान राजकुमार कुशवाहा, अमरसिंह बुंदेला, मुन्ना महाराज त्यागी, देशप्रेमशंकर गुप्ता, कदीर खान, प्रदीप गोस्वामी, पुष्पेंद्र शर्मा, गफूर खान, प्रदीप साहू, टिंकू सोनी, नंदराम कुशवाहा, पुष्पेंद्र राठौर, प्रदीप राठौर, खुशाल बरार, अमित जैन, विनोद साहू, टिंकू सोनी, कामता भट्ट आदि मौजूद रहे।