{"_id":"8adc1119208584bd74d4aabc886fde2a","slug":"from-now-start-preparations-for-the-summer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मियों के लिए अभी से तैयारियां शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मियों के लिए अभी से तैयारियां शुरु
ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। गर्मियां शुरू होने से पहले विद्युत विभाग ने ट्रांसफार्मर, हाईटेंशन लाइन, ओसीबी और वीसीबी मशीनों के मेंटेनेंस का कार्य शुरू कर दिया है। बुधवार को विभाग द्वारा फीडरों की हाईटेंशन लाइनों के पास खड़े पेड़ों की टहनियों की छटाईं का कार्य कराया गया।
विद्युत विभाग द्वारा जनपद में 12 सब स्टेशनों के माध्यम से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों को विभिन्न फीडरों के माध्यम से बिजली आपूर्ति देकर घरों को रोशन किया जाता है। गल्ला मंडी सब स्टेेशन पर स्थापित उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मरों से जुड़े विभिन्न फीडरों की हालत खराब होने के कारण आए दिन बिजली आपूर्ति गड़बड़ा जाती है।
कभी मशीनों की ट्रिपिंग, तो कभी हाईटेंशन तारों के टूटने या फिर कभी गलियों व मुख्य सड़कों पर स्थापित ट्रांसफार्मरों के खराब होने के कारण घंटों विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है।
विज्ञापन
यह स्थिति सर्दियों के मौसम की है, तो फिर गर्मियों में तो अधिक विद्युत खपत होने के कारण ओवरलोड की स्थिति बढ़ जाती है। इससे उपभोक्ताओं को नौ घंटे की रोस्टिंग के अलावा चार से पांच घंटे की अघोषित बिजली कटौती झेलनी पड़ती है।
इसे देखते हुए विद्युत विभाग गर्मियां शुरू होने से पहले ही सारी तैयारियां कर लेना चाहता है। विभाग के अधिकारियों ने अवर अभियंताओं को विद्युत लाइन को गर्मियां शुरू होने से पूर्व सब स्टेशनों पर स्थापित उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मरों के मेंटीनेंस करने, पुरानी आयल सर्किट ब्रेकर मशीनें बदलकर नई प्रणाली की वैक्यूम सर्किट ब्रेकर मशीनें स्थापित कराए जाने, गली-मुहल्लों में स्थापित विभिन्न क्षमता के ट्रांसफार्मरों में तेल की जांच व अन्य परीक्षण कर मेंटीनेंस करने के निर्देश दे दिए हैं।
उपखंड अधिकारी प्रथम अखिलेश कुमार वर्मा के निर्देश पर बुधवार को अवर अभियंता पंकज मौर्य के नेतृत्व में फीडर नंबर एक की हाईटेंशन व एलटी लाइनों के पास लगे पेड़ों की टहनियों की छटाईं शुरु कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों ने यह कार्य रोस्टिंग के समय किया जाना तय किया है।
विदित हो कि उप्र पावर कार्पोरेशन ने अप्रैल से सितंबर माह तक प्रदेश में अधिकतम एवं निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसमें कहा गया है कि जिन मशीनों का मेंटीनेंस शैड्यूल तय है, उसे मार्च माह तक हर हालत में पूरा कर लिया जाए।