फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Freezing Congress's account is the biggest attack on democracy: Balwant Singh

कांग्रेस का खाता फ्रीज करवाना लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला: बलवंत सिंह

Tue, 20 Feb 2024 03:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Freezing Congress's account is the biggest attack on democracy: Balwant Singh
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत की अगुआई में कांग्रेसियों ने आयकर विभाग के सामने धरना प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा इनकम टैक्स विभाग पर दबाव बनाकर कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के खाते फ्रीज करा दिए हैं, जिसमें क्राउड फंडिंग के खाते भी जुड़े हैं। यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी पर वित्तीय हमला ही नहीं है, बल्कि भारत के लोकतंत्र पर भी हमला है। यह कदम लोकसभा चुनावों से पहले उठाया गया कांग्रेस पार्टी के स्वाभिमान पर सवालिया निशान है। कांग्रेस जनता के पास जाकर भाजपा सरकार की लोकतंत्र विरोधी सोच को उजागर करेगी। भाजपा सरकार महंगाई और बेरोजगारी से ध्यान हटाकर जनता को गुमराह कर रही है। इस दौरान पीसीसी सदस्य राकेश रजक, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष रामभरोसे कुशवाहा, नगर अध्यक्ष धर्म सिंह वर्मा, मकरंद किलेदार, सचिव गजेंद्र सिंह परमार, इंजी, सुनील अहिरवार, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगभान सिंह बुंदेला, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंकित यादव, सचिव खलक सिंह राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष नागेश रजक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed