{"_id":"574758b04f1c1b3207690c6c","slug":"free-ration-get-from-june","type":"story","status":"publish","title_hn":" जून से मिलेगा मुफ्त अनाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जून से मिलेगा मुफ्त अनाज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
ration, laitpur news
- फोटो : demo
ललितपुर। प्रदेश सरकार सूखाग्रस्त जिले के गरीबों पर मेहरबान हो गई है। अब अगले महीने से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत चुनी गई पात्र गृहस्थियों को नि:शुल्क गेहूं व चावल दिया जाएगा। वर्तमान में गरीबों को दो रुपये किलो गेहूं व तीन रुपये किलो चावल दिया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को सदर तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी एमके त्रिवेदी की अध्यक्षता में कोटेदार व लेेखपालों की संयुक्त बैठक बुलाई गई, जिसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत वितरित हो रहे अनाज में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए गए। अफसरों ने कहा कि कुछ दुकानों से कम तौलने जाने व लोगों को टरकाने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इस तरह की शिकायतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एडीएम ने सख्ते लहजे में कहा कि यदि वितरण में गड़बड़ी की शिकायत पाई जाती है तो सीधे कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसडीएम सदर रमेश चंद्र तिवारी ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम व शासन की मंशा से कोटेदारों व लेखपालों को अवगत कराया।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी डीएसराम ने कहा कि जून माह से अब पात्र गृहस्थियों को नि:शुल्क गेहूं व चावल दिया जाएगा। शासन के नए आदेश से जिले की 1,77,594 गृहस्थियों को राहत मिलेगी। उन्होंने शासन की मंशानुरूप कार्य करने के निर्देश कोटेदारों को दिए हैं। बैठक में एसडीएम पाली प्रियंका सिंह, तहसीलदार अवधेश निगम सहित अनेक अफसर मौजूद रहे।