फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fourteen villages will solve drinking water problem

चौदह गांवों की हल होगी पेयजल समस्या

Fri, 05 Jun 2015 11:19 PM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
ललितपुर/ ब्यूरो Updated Fri, 05 Jun 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद के दो ब्लाकों के 14 गांव को साफ पानी पहुंचाने के लिए 68.93
विज्ञापन
लाख रुपये की लागत से पाइप लाइन बिछाई जाएगी, इससे ग्रामीणों तक पानी पहुंचना शुरू हो जाएगा। जल निगम की कार्यदायी संस्था सिविल शाखा को धनराशि अवमुक्त कर दी गई है।


जल निगम की कार्यदायी संस्था सिविल शाखा नगर के साथ ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ पानी पहुंचाने के लिए योजनाएं बनाती है। इसके बाद ठेकेदारों के माध्यम से मुख्य पाइप लाइन बिछवाने का कार्य, टंकियों का निर्माण, सीडब्ल्यूआर (क्लीयर वाटर रिजर्व) का निर्माण व आबादी के हिसाब से भवनों तक छोटी पाइप लाइन डलवाई जाती है। काम पूर्ण करने के बाद कार्यदायी संस्था जल संस्थान या ग्राम प्रधानों को उक्त योजना हैंडओवर कर देती है, जिससे इनको सुचारु रूप से संचालित किया जा सके।

वर्तमान में एकल ग्राम योजना के साथ ग्राम समूह योजना के माध्यम से सैकड़ों गांव में पानी पहुंचाया जा रहा है। कार्यदायी संस्था ने ब्लाक जखौरा के ग्राम मैनवार, ननौरा, बरौदा स्वामी, अगर, घिसौली, चित्रा, तिलहरी, भंदरा, जखौरा, नगवास व ब्लाक तालबेहट के ग्राम गुलेंदा, लालौन, बिजरौठा, रजपुरा में पानी पहुंचाने के लिए योजना बनाकर शासन को भेज दी। शासन की ओर से बुंदेलखंड पैकेज के अंतर्गत इसको स्वीकृत कर दिया गया है और कार्यदायी संस्था के लिए 68.93 लाख रुपए अवमुक्त कर दिए हैं।
 गांव तक पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन को ग्राम मैनवार स्थित बेतवा नदी से जोड़ा जाएगा। विद्युत मोटर की सहायता से बेतवा नदी से 450 एमएम लोहे की मुख्य पाइप लाइन में पानी चढ़ाया जाएगा, इसके बाद 20 किमी दूर तक अंतिम छोर पर बसे गांव तक पाइप लाइन के माध्यम से पानी भेजा जाएगा। मुख्य मुख्य पाइप लाइन से 65 एमएम या इससे अधिक एमएम की लाइन को गांव-गांव में डाला जाएगा। इस छोटी लाइन से ग्रामीण लोगों को जलापूर्ति के संयोजन दिए जाएंगे, जिससे उनके घरों तक पानी पहुंचेगा। जिम्मेदारों की मानें तो इसका निर्माण जल्द से जल्द शुरू होगा, जिससे ग्रामीणों को लाभ पहुंचाया जा सके।

इनका कहना है
बुंदेलखंड पैकेज के अंतर्गत धनराशि स्वीकृत हो चुकी है, इससे ब्लाक जखौरा व तालबेहट के 14 गांव को पेयजल पहुंचाने के लिए पाइप लाइन डाली जाएगी। इसका लाभ ग्रामीणों को मिलेगा।
 एस एन खरे, अधिशासी अभियंता जल निगम

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed