फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   four thousand sach missing

सीलबंद गोदाम से चार हजार बोरी गेंहूं, चावल मिला गायब, मुकदमा

Thu, 25 Mar 2021 12:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
four thousand sach missing
wheat 1jpeg.jpeg - फोटो : wheat 1jpeg.jpeg
ललितपुर। थाना जाखलौन के अंतर्गत कस्बा जाखलौन में दो वर्ष पहले पकड़े गए सरकारी खाद्यान्न की नीलामी करने पहुंची जिला प्रशासन की टीम को बंद गोदाम से चार हजार बोरी गेहूं और चावल गायब मिला। इससे अफसरों के होश उड़ गए। आनन - फानन में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन

दो वर्ष पहले तत्कालीन उपजिलाधिकारी के निर्देश पर जाखलौन- पाली रोड स्थित जाखलौन निवासी अशोक कुमार जैन के गोदाम की जांच के दौरान पहले गोदाम में 3200 बोरी और दूसरे गोदाम में 800 बोरी गेहूं व चावल मिला था। बोरियों पर भारतीय खाद्य निगम व उत्तर प्रदेश सरकार खाद्य एवं रसद विभाग का छापा लगा था। इस संबंध में कोई प्रपत्र और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दोनों गोदामों के दरवाजों का ताला बंदकर सील मुहर किया गया था और उसकी चाबी प्रभारी निरीक्षक थाना जाखलौन को सौंपी गई थी। नायब तहसीलदार अजय कुमार ने अशोक कुमार जैन के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट ने 27 नवंबर 2020 को उपजिलाधिकारी को उक्त खाद्यान्न की पांच नवंबर 2021 तक नीलामी करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

बाइस मार्च को सदर एसडीएम केके सिंह, तहसीलदार श्याममणि त्रिपाठी, जिला पूूर्ति अधिकारी राजीव कुमार और जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी राकेश त्रिपाठी की टीम अशोक कुमार जैन के गोदाम की जांच करने पहुंची तो गोदाम के मुख्य गेट पर सील लगे ताले की चाबी थानाध्यक्ष जाखलौन ने दी और सील को तोड़कर ताला खोला गया। जहां दो गोदाम थे और परिसर के चारों ओर लगभग 12 से 15 फीट ऊंची दीवार थी। एक गोदाम में 3200 बोरी रखा खाद्यान्न मौके पर नहीं मिला। 450 बोरियां खाली थीं। दूसरे गोदाम में लगी सील को खोलकर देखा गया तो सील की गई आठ सौ बोरियां मौके पर नहीं मिलीं। एक कोने में बंडल के रूप में 2704 खाली बोरियां पाई गईं। गोदाम परिसर में हैंडपंप लगा है, जिसके चारों ओर पानी पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस परिसर में पौधे लगे हैं, जो हरे हैं। गोदाम परिसर में अशोक कुमार जैन का आवास है, यहां वह व उसके परिवारीजन आ- जा सकते हैं। पूूर्ति निरीक्षक अखिलेश कुमार तिवारी ने जाखलौन पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अशोक कुमार जैन, उनके पुत्र निखिल कुमार जैन एवं परिवारीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed