{"_id":"61cb748a5f4cf85a6f774f11","slug":"four-teachers-of-the-district-honored-in-prayagraj-lalitpur-news-jhs2119629125","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में जनपद के चार शिक्षक हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में जनपद के चार शिक्षक हुए सम्मानित
विज्ञापन
महरौनी। मिशन शिक्षण संवाद और बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में प्रयागराज की प्रयाग संगीत समिति में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रादेशिक शैक्षिक समागम एवं गुणवत्ता संवर्धन कार्यशाला में जनपद के चार शिक्षकों को प्रयागराज के बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी व वाराणसी के बीएसए राकेश सिंह ने शॉल ओढ़ाकर प्रशस्ति पत्र और स्मृति पत्र देकर सम्मानित किया।
24 दिसंबर को दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रादेशिक शैक्षिक समागम कार्यशाला में प्रदेश से 249 शिक्षक और शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया था। इसमें शिक्षकों ने अपने अनुभव और शैक्षिक नवाचारों एवं मिशन प्रेरणा के अंतर्गत किए जा रहे प्रयासों का प्रस्तुतीकरण किया, जिसे देखकर मंचासीन अधिकारियों द्वारा जनपद की शैक्षिक गतिविधियों की सराहना की गई।
कार्यक्रम में जनपद के एडमिन अरविंद सिंह चौहान, सहायक अध्यापक कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बम्हौरीघाट(महरौनी), नीलेंद्र सिंह सहायक अध्यापक कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय जलंधर(मड़वारा), प्रवीण रिछारिया सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय भौरट(महरौनी) एवं रिषभ कुमार जैन सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय पठलाखेरा(बार) को सम्मानित किया गया।