फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Four people again FIR attemp to murder

गोली चलाकर जान से मारने के प्रयास में चार पर मुकदमा दर्ज

Sun, 29 Nov 2020 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Four people again FIR attemp to murder
ललितपुर। थाना सौजना के अंतर्गत ग्राम गुढ़ा में इंटर कॉलेज के बाहर कैंटीन पर बीते दो दिन पहले एक व्यक्ति पर गोली चलाकर जान से मारने के प्रयास के मामले में सोजना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना सोजना अंतर्गत ग्राम भदौरा निवासी महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बब्लू राजा ने सोजना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 26 नवंबर को दोपहर बाद 3.55 बजे जब वह गुढ़ा में इंटर कॉलेज की कैंटीन पर बैठे चाय पी रहा थे, तभी ग्राम छापछौल निवासी ध्रुव राजा पुत्र केहर सिंह, सूर्यप्रताप सिंह उर्फ छोटू राजा पुत्र केहर सिंह, मध्य प्रदेश के जिला सागर के ग्राम नरवा निवासी धर्मेंद्र सिंह पुत्र प्रतिपाल और जिला छतरपुर के ग्राम अमरवा निवासी रोहित राजा पुत्र हर प्रताप सिंह उर्फ दारा राजा एवं दो अज्ञात लोग आए और गोली चलाकर जानलेवा हमला कर दिया। हॉकी डंडों से मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। सौजना पुलिस ने महेंद्र प्रताप की तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ जान से मारने के प्रयास, मारपीट कर जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed