फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Four-five dengue patients are being found daily in the kit.

Lalitpur News: किट से जांच में रोजाना मिल रहे डेंगू के चार-पांच मरीज

Mon, 02 Sep 2024 04:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Four-five dengue patients are being found daily in the kit.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। किट से जांच में प्रतिदिन चार से पांच मरीज डेंगू के मिल रहे हैं, लेकिन इसकी पुष्टि के लिए एलाइजा जांच का इंतजार किया जा रहा है। आधिकारिक तौर पर जनवरी से अब तक महज नौ मरीज ही मिले हैं, लेकिन अस्पतालों में डेंगू के लक्षण वाले मरीज रोजाना बड़ी संख्या में आ रहे हैं।
बारिश के मौसम में घरों के आस-पास पानी जमा हो जाता है। छत या घर में रखे पात्रों में भी पानी जमा हो जाता है। इन साफ पानी में डेंगू के लार्वा पनपते हैं। इनके काटने से लोगों में डेंगू की बीमारी होने का खतरा रहता है। वर्तमान में डेंगू के लक्षणों वाले कई मरीज सामने आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन विभाग की ओपीडी में पहुंच रहे मरीजों में प्रतिदिन चार से पांच में डेंगू के लक्षण पाए जा रहे हैं। इनमें कई तो सीएचसी या निजी पैथोलाॅजी की किट की जांच में डेंगू पाॅजिटिव की रिपोर्ट लेकर तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

लेकिन, एलाइजा जांच न होने से डेंगू की पुष्टि नहीं हो पा रही है। कारण, इन मरीजों की किट से जांच होने के बाद न तो सीएचसी द्वारा एलाइजा जांच के लिए सैंपल भेजा जा रहा है और न ही निजी पैथोलाॅजी संचालकों द्वारा दिया जा रहा है। इससे इन मरीजों में डेंगू की पुष्टि नहीं हो पा रही है। हद तो तब हो गई, जब मेडिकल कॉलेज प्रतिदिन लगभग दो मरीजों को प्लेटलेट्स कम होने के चलते भर्ती कर रहा है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी डेंगू की पुष्टि की जांच को लेकर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सभी निजी पैथोलॉजी लैब संचालकों को निर्देशित किया जाएगा कि किट से जांच में डेंगू की आशंका होने पर पुष्टि के लिए सैंपल एलाइजा टेस्ट के लिए भेजें। साथ ही विभाग को सूचित करें, जिससे उनकी जांच कराई जा सके।
- डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed