{"_id":"630fa25c5e27f814135a6041","slug":"four-check-dams-to-be-built-with-two-crores-financial-approval-from-district-plan-lalitpur-news-jhs227825059","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ से बनेंगे चार चेकडैम, जिला योजना से मिली वित्तीय स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो करोड़ से बनेंगे चार चेकडैम, जिला योजना से मिली वित्तीय स्वीकृति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिला योजना के तहत जिले में चार चेकडैम को वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। दो करोड़ बारह लाख की लागत से इन्हें बनाया जाएगा। एक चेकडैम ब्लॉक जखौरा और महरौनी और दो चेकडैम ब्लॉक मड़ावरा में बनाए जाने हैं। नदी पर बनाए जाने वाले चेकडैम मिनी डैम की तर्ज पर निर्मित होंगे।
लघु सिंचाई विभाग ने जिला योजना में पांच चेकडैमों का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इनमें से चार चेकडैमों के निर्माण को वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। बार ब्लॉक के म्यांव में प्रस्तावित चेकडैम को शासन ने निरस्त कर दिया है। स्वीकृत चेकडैमों में ब्लॉक जखौरा के ग्राम ननौरा में है। इसका निर्माण यहां से निकले कूरा नाले पर किया जाएगा। 31.58 लाख की लागत से तैयार इस चेकडैम में 1 लाख 58 हजार रुपये का ग्राम पंचायत अंश भी लगाया जाएगा।
विकास खंड महरौनी के ग्राम सिंदवाहा में में रमतला नाले पर चेकडैम का निर्माण होगा। इसकी लागत 26.41 लाख रुपये है। इसमें मनरेगा के तहत 3.51 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मड़ावरा ब्लॉक मेें रोहिणी नदी पर कस्बा के समीप ही चेकडैम का निर्माण होगा। जोकि 93.79 लाख रुपये की लागत से निर्मित होगा। इसमें मनरेगा के तहत 12.79 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी ब्लॉक में दूसरा चेकडैम कारीटोरन में रोहिणी नदी पर 98.81 लाख रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। इस पर मनरेगा से 8.81 लाख रुपये खर्च होगें। कारीटोरन में तैयार होने वाला चेकडैम अनुसूचित जाति के ठेेकेदार के लिए आरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
जिला योजना के तहत पांच चेकडैम का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। जिसमें से चार को वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। बजट निर्गत होते ही, इनका निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। -नायर आलम, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई विभाग