फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Four candidates including BJP, SP, Independent filed nomination

भाजपा, सपा, निर्दलीय सहित चार प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Sat, 29 Jan 2022 10:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Four candidates including BJP, SP, Independent filed nomination
ललितपुर। विधानसभा चुनाव के लिए पांचवें दिन भाजपा और सपा समेत चार प्रत्याशियों ने नामांकन कर खाता खोल दिया। भाजपा की ओर से सदर विधायक और महरौनी की सुरक्षित सीट के लिए राज्यमंत्री ने नामांकन किया। नामांकन पत्र जमा करने के दौरान रिटर्निंग ऑफीसर ने प्रत्याशियों के लिए संविधान की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के रूप में सदर क्षेत्र से सामान्य सीट के लिए सदर विधायक रामरतन कुशवाहा अपने प्रस्तावकों के साथ लगभग ढाई बजे वाहनों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां उनकी पहले मुख्य गेट पर पुलिस कर्मियों एवं एलआईयू अधिकारियों ने जांच की। उन्होंने नामांकन कक्ष में पहुंचकर रिटर्निंग ऑफीसर के समक्ष अपना नामांकन जमा किया, जहां रिटर्निंग ऑफीसर ने उन्हें संविधान की शपथ दिलाई। इसके बाद महरौनी की सुरक्षित सीट के लिए राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ मन्नू कोरी कुछ समय बाद अपने 24 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे और फिर मुख्य गेट पर जांच के बाद रिटर्निंग आफीसर के समक्ष जाकर अपना नामांकन पत्र जमा किया।
विज्ञापन

रिटर्निंग ऑफीसर ने नामांकन पत्रों में भरे कॉलमों की शुरूआती जांच कर नामांकन फार्म जमा कर लिए और संविधान की शपथ दिलाई। इधर, समाजवादी पार्टी की ओर से अधिकृत प्रत्याशी रमेश कुशवाहा ने जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, अधिवक्ता खुशीलाल लोधी, प्रस्तावक जेपी लोधी, प्रस्तावक धनंजय यादव के साथ खुशाल चंद्र साहू व अनिल यादव कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां नामांकन फार्म जमा किए। वहीं इससे पहले बांसी निवासी निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप गुप्ता ने अपने दस समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने उड़ाई कोविड नियमों की धज्जियां
ललितपुर। राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ शनिवार को अपने 24 से अधिक समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे, जहां उनके और उनके समर्थकों द्वारा (दो तीन को छोड़कर) न तो मास्क ही लगाया गया और न सामाजिक दूरी का ही पालन किया गया। इसके साथ ही धारा 144 का भी उल्लंघन होता रहा, लेकिन किसी के द्वारा भी उनके साथ आए समर्थकों को रोकने का प्रयास नहीं किया गया। जबकि वकील, कर्मचारी व आम लोगों को रोक-टोक और अपना परिचय पत्र दिखाने या जरूरी कारण बताने के बाद ही बैरीकेडिंग के पार जाने दिया गया।
बिना नामांकन लिए ही अंदर पहुंच गए राज्यमंत्री
राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ नामांकन करने के लिए मुख्य गेट से अंदर पहुंच गए, लेकिन नामांकन पत्र नहीं लिए थे। जब एलआईयू अधिकारियों ने नामांकन फार्म दिखाने को कहा तो फिर उन्होंने फोन करके अपना नामांकन फार्म मंगाया, जिसके लिए उन्हें करीब पंद्रह मिनट तक इंतजार करना पड़ा, जब नामांकन फार्म आ गया तो वह लेकर रिटर्निंग अफसर के पास पहुंचे।

सपा प्रत्याशी हस्ताक्षर करना भूले तो दोबारा बुलाया
सपा प्रत्याशी रमेश कुशवाहा नामांकन फार्म जमा करके मुख्य गेट से बाहर आ गए। जब वह वापस जाने लगे तो रिटर्निंग ऑफीसर ने उन्हें वापस बुलाया, जिस पर वह दोबारा अंदर गए, जहां उन्हें बताया गया कि वह हस्ताक्षर करना भूल गए हैं, जहां उनसे हस्ताक्षर करा लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed