फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Former SP and BSP district president released on bail

पूर्व सपा और बसपा जिलाध्यक्ष जमानत पर रिहा

Sun, 27 Mar 2022 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Former SP and BSP district president released on bail
ललितपुर। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी पूर्व सपा एवं बसपा जिलाध्यक्ष समेत सात आरोपी जमानत मिलने के बाद जिला कारागार से रिहा हो गए हैं। कारागार से निकलने की सूचना पर उनके समर्थक व शुभचिंतक कारागार के बाहर उनसे मिलने पहुंचे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी ने पांच माह पहले अपने पिता, परिवार के अन्य सदस्यों के अलावा सपा और बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत 28 आरोपियों के खिलाफ कई वर्षों से सामूहिक दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसमें कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म जैसी गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर 16 आरोपियों को जेल भेज दिया था। पांच माह तक जिला कारागार में निरुद्घ रहने के बाद अब उच्च न्यायालय एवं स्थानीय न्यायालय से आरोपी पूर्व सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव, पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार, अरविंद यादव, महेंद्र सिंह, राजू उर्फ राजेंद्र सिंह यादव, महेंद्र दुबे एवं नीरज तिवारी की जमानत मंजूर होने के बाद उन्हें पूरी प्रक्रिया के बाद जिला कारागार से जमानत पर रिहा कर दिया गया। जिला कारागार से बाहर निकलने की सूचना मिलते ही उनके समर्थक व शुभचिंतक बड़ी संख्या में कारागार से बाहर मिलने पहुंच गए, जिन्हें देख पूर्व सपा जिलाध्यक्ष ने उनका हाथ जोड़कर अभिवादन किया। हालांकि वह यहां से जल्द ही अपने गाड़ी में बैठकर घर इंद्रप्रस्थ को रवाना हो गए, जहां भी उनसे मिलने समर्थकों का आना जाना लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed