फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Former not find laboure, crop reddy to cut

किसानों को नहीं मिल रहे मजदूर, कटाई को खड़ी फसल

Tue, 24 Mar 2020 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Former not find laboure, crop reddy to cut
खेत में सुखी खड़ी फसल - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। रबी की फसल की कटाई के दौरान अधिकांश किसानों को एलर्जी के कारण खांसी व जुकाम की समस्या हो जाती है। कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर किसान और मजदूर चिंतित बने हुए हैं। इससे कटाई में मजदूर मिलने की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकेन लिए केंद्र सरकार गंभीर बनी हुई है। सरकार द्वारा विभिन्न तरीकों से आम लोगों को जागरुक किया जा रहा है। भीड़ को जुटने से रोकने के लिए विद्यालय, कॉलेज व परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। रेलवे द्वारा ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। वहीं, कई शहरों को लॉकडाउन कर दिया गया है। इतना ही नहीं बीते दिवस प्रधानमंत्री के आह्वान पर जनता कर्फ्यू आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

रबी की फसल की कटाई के मौसम में अधिकतर किसानों को खांसी और जुकाम की समस्या हो जाती है। वर्तमान में इसको लेकर किसान चिंतित हैं। उन्हें लग रहा है कि कहीं वह भी तो संक्रमण का शिकार नहीं हो गए हैं। इसलिए कुछ किसान तो फसलों से दूरी बना चुके हैं। वहीं, कुछ किसान फसलों के कामकाज में जुटे हैं। इतना ही नहीं इससे फसल की कटाई में मजदूरों के मिलने की समस्या हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति यह है कि किसानों को फसल काटने के लिए मजदूर तक नहीं मिल रहे हैं। अधिकांश लोग कोरोना को लेकर अपने घरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं। इससे फसल कटवाए जाने की परेशानी हो रही है। जबकि, अधिकांश फसल पक चुकी है। अब किसानों को इसे काटने का इंतजार है। लेकिन, कोरोना को लेकर किसानों में फसल कटने की चिंता सताने लगी है। गेहूं व जवा की फसल पक चुकी है। कुछ दिनों में कटाई शुरू होने वाली है। लेकिन, मजदूर कोरोना वायरस को लेकर फसल को काटने से कतरा रहे हैं।
रबी की फसल पूरी तरह से पक चुकी है। अब कटाई की बारी आ गई है। लेकिन, मजदूरों की समस्या के चलते कटने में परेशानी हो रही है।
- रामजीलाल पाठक
फसल कटने को लेकर मजदूर कोरोना को लेकर कतरा रहे हैं। फसल कटने के लिए मजदूर नहीं मिलने से कटाई की चिंता सताने लगी है।
- हरीराम
कर्ज लेकर रबी की फसल बोई है। वर्तमान में कोरोना वायरस को लेकर बचाव किया जा रहा है। इससे कई मजदूर फसल की कटाई से मना कर रहे हैं।
- दुर्जू झां
किसानों के पास इकलौता आय का साधन कृषि होता है। किसानों को फसल की कटाई का समय हो गया है, अब इसकी चिंता सता रही है।
- रघुवीर प्रजापति
कोरोना वायरस का संकट जल्द ही समाप्त हो जाए। इससे लोगों को राहत मिल सके और किसानों की फसल भी समय से कट सके।
- सुखलाल
फसल की कटाई के दौरान अधिकांश लोगों को खांसी और जुकाम हो जाता है। इससे लोग कटाई को लेकर कतरा रहे हैं।
- प्रकाश विश्वकर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed