फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Former MLA's son caught cheating and handed him over to police

Lalitpur News: पूर्व विधायक के बेटे से धोखाधड़ी...पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

Sat, 24 Feb 2024 12:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Former MLA's son caught cheating and handed him over to police
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। फर्जी रजिस्ट्री कर महरौनी से पूर्व विधायक रणवीर सिंह के बेटे को लाखों का चूना लगाने वाले तीन लोगों को बृहस्पतिवार रात को पीड़ित ने पकड़ लिया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज किया है।

मोहल्ला सिविल लाइन सदनशाह के पास के पूर्व विधायक के बेटे जितेंद्र विक्रम सिंह ने जनवरी में तहसील पाली अंतर्गत ग्राम बरौदा बिजलौन में 2.233 हेक्टेयर भूमि 10 लाख रुपये में अपनी पत्नी, छोटी बहू के नाम खरीदी थी। इसके एक सप्ताह बाद जब वह खरीदी गई जमीन पर गया तो उक्त जमीन का वास्तविक स्वामी मिला। उसने अपना नाम महताब सिंह बताया, तब उसे जानकारी हुई कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। इसकी शिकायत जितेंद्र विक्रम ने पुलिस से की थी। इस बीच बृहस्पतिवार रात को जितेंद्र विक्रम सदनशाह के पास खड़े थे। साथ में कुछ और लोग थे। जितेंद्र विक्रम ने उन्हें रोककर पूछताछ की तो दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। तीनों युवकों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने प्रथम पक्ष जितेंद्र विक्रम सिंह की तहरीर पर विपिन तिवारी, अनिकेत तिवारी व श्रीराम तिवारी के खिलाफ मारपीट, धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया। दूसरे पक्ष के विपिन तिवारी निवासी नेहरू नगर की तहरीर पर जितेंद्र विक्रम सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, प्रताप विक्रम सिंह के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। अब पुलिस फर्जी तरीके से की गई जमीन की रजिस्ट्री की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed