फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Former district president of SP demanded extortion of ten lakhs from the youth

Lalitpur News: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने युवक से मांगी दस लाख की रंगदारी

Wed, 20 Dec 2023 11:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Former district president of SP demanded extortion of ten lakhs from the youth
कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश यादव पर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शहर के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी आकाश सेन पुत्र गंगाराम ने बताया कि 18 दिसंबर की दोपहर एक बजे वह गल्ला मंडी से कचहरी की ओर जा रहा था। जब वह जिला अस्पताल के पास पहुंचा तो यहां पर कैलाश यादव निवासी तालाबपुरा मिला। आरोपी ने कहा कि उसकी वजह से उसके 8-10 लाख रुपये खर्च हो गए हैं। यह रुपया वह उसे दे दे। रुपये न देने पर परिवार को जान से मार देगा। कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। उसने उसका बहुत नुकसान कराया है। इसकी भरपाई वह उससे ही करेगा। तहरीर में पीड़ित ने बताया कि आरोपी कैलाश यादव हिस्ट्रीशीटर अपराधी है।
विज्ञापन

-------
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी, सदर
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed