फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   former dead in field from sick

किसान की खेत पर हालत बिगड़ने से मौत

Fri, 06 Sep 2019 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
former dead in field from sick
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मसौराखुर्द के किसान की खेत पर हालत बिगड़ने पर मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम मसौराखुर्द निवासी राजाराम (60) पुत्र राजधर पटेल बुधवार की सुबह खरीफ की फसल देखने के लिए गांव से छह किलोमीटर दूर अपने खेत पर गए थे। शाम के समय उनकी हालत खराब हो गई और वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं आए तो उनके पुत्र उन्हें देखने के लिए खेत पर गए। पिता को बेसुध देख उन्होंने परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी। परिजन उन्हें लेकर देर शाम जिला अस्पताल इलाज के लिए लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र गौरव ने बताया कि उसके पिता ने खरीफ के सीजन में उड़द की फसल बोई थी, जिसे देखने के लिए वह खेत पर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed