{"_id":"664d2af538bab7e51103d604","slug":"forest-corporation-officers-held-a-meeting-with-all-the-range-officers-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-115011-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: वन निगम के अफसरों ने सभी रेंज अफसरों के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: वन निगम के अफसरों ने सभी रेंज अफसरों के साथ की बैठक
विज्ञापन
ललितपुर। वन निगम के अफसरों ने तेंदू पत्ता तुड़ान को लेकर वन रेंज अफसरों के साथ बैठक का आयोजन किया, उन्होंने तेंदू पत्ता तस्करी को रोकने व अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की है। इस वर्ष तेंदू पत्ता का उत्पादन कम हुआ है, ऐसे में अगर इसकी तस्करी होती है, वन निगम को भारी नुकसान होगा।
तेंदू पत्ता तुड़ान में आ रही परेशानी को दूर करने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक वन निगम अखिलेश कश्यप ने सभी रेंज अफसरों के साथ प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गौतम सिंह की मौजूदगी में बैठक ली है। उन्होंने तेंदू पत्ता तुड़ान में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर उनके निस्तारण किया, साथ ही सभी रेंज अफसरों को तेंदू पत्ता तस्करी को रोकने के लिए खाका तैयार करने के निर्देश दिए। जिससे अधिक से अधिक तेंदू पत्ता कलेक्सन हो सके। बताते चलें कि पैदावार कम होने के कारण तेंदू पत्ता कलेक्सन नहीं हो पा रहा है। तो वहीं गर्मी के कारण दोपहर में मजदूर वनों में नहीं जा रहे हैं। तो वहीं तड़के जंगली जानवरों के हमले के डर से वह वन क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर रहे हैंं।