{"_id":"635d66db8f9a754aeb19af36","slug":"for-three-years-the-dilapidated-road-shone-overnight-lalitpur-news-jhs2317948130","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल से जर्जर सड़क रातभर में ही चमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल से जर्जर सड़क रातभर में ही चमकी
विज्ञापन
सदनशाह से सिद्घन मार्ग में बिछाई गई मुरम
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। तीन वर्ष से सदनशाह चौराहा से आईटीआई मार्ग तक की बदहाल सड़क से करीब 60 गांव व शहर की एक चौथाई आबादी गड्ढों से जूझ रही थी। लेकिन उपमुख्यमंत्री के आगमन पर जिला प्रशासन ने रातों रात सड़क को चकाचक कर दिया। मार्ग में अब कहीं भी गड्ढे नजर नहीं आ रही है। मिट्टी डालकर गड्ढामुक्त करा दिया है।
नगर की सड़कों में सदनशाह से लेकर आईटीआई मार्ग की दूरी दो किलोमीटर है। यहां से प्रतिदिन लगभग 60 गांव के लोग आवाजाही करते हैं। इसके अलावा शहर की लगभग एक चौथाई आबादी आवागमन करती है। लेकिन बीते करीब तीन वर्ष से मरम्मत के अभाव में सड़क पूरी तरह से छलनी हो गई है। हालत यह है कि कहीं पर भी डामर नजर नहीं आ रहा है। यहां से चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहन भी सुरक्षित निकलना मुश्किल हो गया था।
मार्ग के निर्माण व मरम्मत की मांग को लेकर कई बार संगठन व राजनीतिक दलों से मांग की, इसके बाद भी इसका निर्माण नहीं किया जा सका। इसके चलते तीन वर्ष से लगातार सड़क की समस्या से जूझ रहे थे।
विज्ञापन
लेकिन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन के चलते रातों रात सड़क को पूरी तरह से चकाचक कर दिया गया। मार्ग में नहर के आग से सड़क के गड्ढों को पूरी तरह से मुक्त कर दिया। खस्ताहाल मार्ग में मिट्टी डाल कर समतली करण कर दिया गया। ऐसे में दो पहिया ही नहीं चार पहिया वाहन भी सुविधा से बिना हिचकोले खाकर निकल रहे हैं। हालांकि मिट्टी डालकर पानी का छिड़काव करना भूल गए। ऐसे में पूरे दिन वाहनों की निकासी में धूल के गुबार उड़ते रहे।