फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Footpath will be built from Jail Square to Tuvan Square

Lalitpur News: जेल चौराहे से लेकर तुवन चौराहे तक बनेगा फुटपाथ

Thu, 10 Aug 2023 01:36 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Thu, 10 Aug 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Footpath will be built from Jail Square to Tuvan Square
एक करोड़ खर्च होंगे फुटपाथ पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर में जेल चौराहे से तुवन चौराहे तक जल्द फुटपाथ का निर्माण होगा। इस पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। नगर पालिका ने इस संबंध में निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। इसके तहत डेढ़ किलोमीटर सड़क के किनारे दोनों ओर फुटपाथ बनाया जाना है।
लोगों की परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी ने नगर पालिका को सड़क किनारे फुटपाथ बनाने के आदेश दिए थे। चुनाव आचार संहिता के कारण सड़क निर्माण में देरी हुई। लेकिन अब जल्द ही इस सड़क का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी निहाल चंद ने बताया कि जेल चौराहे से तुवन चौराहे तक सड़क किनारे पटरी पर पेवर ब्रिक्स फुटपाथ का निर्माण किया जाना है। निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। जल्द कार्य प्रारंभ किया जाएगा। पिसनारी बाग से राइन कब्रिस्तान के निविदा प्रक्रिया को स्वरूप परिवर्तन किया था, यातायात के कारण इस सड़क का निर्माण नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed