फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Football competition: Final match between Banda and DFA Lalitpur today

फुटबॉल प्रतियोगिता: बांदा और डीएफए ललितपुर के बीच फाइनल मैच आज

Sun, 14 Jan 2024 03:03 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 03:03 PM IST
विज्ञापन
Football competition: Final match between Banda and DFA Lalitpur today
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। जिला स्पोटर्स स्टेडियम में पूर्व विधायक स्व. रणवीर सिंह की स्मृति में खेले जा रहे बुंदेलखंड चैंपियंस टीवीएस कप फुटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को दो सेमी फाइनल मैच खेले गए। इनमें बांदा की टीम ने अतर्रा को और डीएफए की टीम ने तुवन क्लब हरा दिया। बांदा और डीएफए के खिलाड़ियों के बीच फाइनल मुकाबला होगा।
पहला सेमीफाइनल मैच बांदा और अतर्रा के बीच खेला गया। फुटबॉल मैच में दोनों टीमें एक-दूसरे पर हावी रहीं। लेकिन स्कोर करने में कामयाब न हो सकीं। कमेटी ने निर्णय पेनाल्टी शूट आउट का लिया, जिसमें बांदा की टीम ने अतर्रा के गोलकीपर को छकाकर 3-1 की पोजीशन से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन (डीएफए) व तुवन क्लब के मध्य खेला गया। मैच के शुरू से ही आक्रामक रही डीएफए की टीम ने पहले हाफ में गोल किया। वसीम अहमद ने एक के बाद एक दो गोल करके टीम को 3-0 पर जाकर खड़ा किया। दूसरे हाफ में तुवन क्लब आक्रमक रही और मौके का सही फायदा उठाया। अर्जुन शर्मा ने टीम के लिए पहला फील्ड गोल किया। मैच का अंतिम निर्णय 3-1 स्कोर पर डीएफए के पक्ष में गया। अब फाइनल मैच बांदा और डीएफए ललितपुर के मध्य खेला जायेगा। इसके पूर्व टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मनमोहन जड़िया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन

नन्हीं फुटबॉल खिलाड़ी मिराया जडिय़ा ने किक मारकर मैच का शुभारंभ किया। विक्रम सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए इस खेल को अभूतपूर्व बताया। इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत, मंडी सचिव संजय सिंह, अमित तिवारी, हॉकी संघ के अध्यक्ष हेमंत जैन रोंडा, दिव्या रिछारिया, प्रताप विक्रम सिंह, अविरल जैन मौजूद रहे। इस मौके पर सचिव सचिन नरया, मिर्जा फहीम इकबाल, इशराक खान नीटू, पुष्पेंद्र घावरी, वैभव, विक्रम सिंह, संग्राम, विष्णु, शुभम, आदित्य नरया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed