फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Food van canteen to be built outside railway station

Lalitpur News: रेलवे स्टेशन के बाहर बनेगी फूड वैन कैंटीन

Tue, 09 Dec 2025 12:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Food van canteen to be built outside railway station
यात्रियों को मिलेगी खान-पान की सुविधा, , काम शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे स्टेशन के बाहर टिकट घर के पास अब जल्द ही यात्रियों को कैंटीन की सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए रेलवे ने निर्माण शुरू कर दिया है। इस कैंटीन का लाभ यात्रियों के साथ ही अन्य लोगों को भी मिल सकेगा।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक, दो और तीन पर यात्रियों के खानपान की सुविधा के लिए लगभग 16 कैंटीन का संचालन हो रहा है। एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत स्टाल भी प्लेटफार्म एक पर संचालित हो रहा है। रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित स्टेशन भवन के सामने भी प्लेटफार्म एक पर दो कैंटीन स्थापित की जा रही है। वहीं, रेलवे स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में भी एक फूड वैन युक्त कैंटीन का संचालन किया जाना है। इसकी भी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसमें खाने के पैकेट और ताजा खाने के सामान की बिक्री की जाएगी। इसके साथ ही ताजा खाना भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के बाहर टिकट घर के पास एक फूड वैन का संचालन जल्द किया जाएगा। इसे स्थापित करने का काम शुरू हो गया है। यह यात्रियों और आमलोगों के लिए जल्द ही संचालित की जाएगी। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। - मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed