{"_id":"601320b18ebc3e08bf311e60","slug":"food-sample-complaint-lalitpur-news-jhs187170090","type":"story","status":"publish","title_hn":"नझाई बाजार में खाद्य सामग्री के सैंपल पर खड हो गया बखेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नझाई बाजार में खाद्य सामग्री के सैंपल पर खड हो गया बखेड़ा
विज्ञापन
shops.jpg
- फोटो : shops.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। खाद्य विभाग द्वारा लिए गए खाद्य सामग्री के सैंपल को लेकर उस समय बखेड़ा हो गया, जब व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अभिहित अधिकारी पर गंभीर आरोप लगा दिए। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने इस मामले को जिलाधिकारी के समक्ष रखा है।
व्यापारी नेता व जिलाध्यक्ष नरेंद्र कड़ंकी ने आरोप लगाया कि जनपद में तैनात अधिकारी द्वारा व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर जाकर उन्हें खाद्य सामग्री के नमूने लेकर फेल करवाने की धमकी दी जा रही है। जनपद के व्यापारी खौफ के कारण इनके खिलाफ कोई शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। अभिहित अधिकारी के अधिकार क्षेत्र में सैंपलिंग का पावर नहीं होता है। 25 जनवरी को नझाई बाजार में एक परचून विक्रेता को सैंपल भरने के नाम पर डराया धमकाया गया। इसकी सूचना पड़ोस के दुकानदारों द्वारा दी गई। इस सूचना के उप्र व्यापार मंडल रजि जिलाध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। इनमें प्रमुख रूप से व्यापार मंडल के जिला महामंत्री अज्जू बाबा, जिला संयोजक सुनील चौबे, मनीष जैन, नगर अध्यक्ष संजय रसिया, राजेश, गिरीश, अंकुर बाबा शामिल रहे। अपर जिलाधिकारी को फोन के माध्यम से घटना की जानकारी दी। उप जिलाधिकारी सदर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके पश्चात उप जिला अधिकारी की उपस्थिति में सैंपलिंग की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से की गई।
-----
21 से 25 जनवरी तक अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर सहित कई अन्य क्षेत्रों से खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए। व्यापारी सैंपल लेने से रोकने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। मिलावटी सामग्री की बिक्री को कतई अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
- विनय कुमार
अभिहित अधिकारी