फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Following the ten characteristics of religion leads to self-purification: Muni

दस लक्षण धर्म का पालन करने से होती है आत्मशुद्धि : मुनि

Tue, 26 Aug 2025 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Following the ten characteristics of religion leads to self-purification: Muni
महरौनी। मुनि गुरुदत्त सागर ने कहा कि दस लक्षण पर्व जैन धर्म के दस मूल सिद्धांतों का पालन करने का उत्सव है। इसके माध्यम से आत्मा की शुद्धि और आध्यात्मिक विकास होता है। वह सोमवार को श्री अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर में धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

मुनिश्री ने कहा कि अनुयायी आत्म चिंतन, ध्यान, तपस्या और त्याग के माध्यम से मोक्ष मार्ग की साधना करते हैं और उत्तम क्षमा, मार्दव, आर्जव, सत्य, शौच, संयम, तप, त्याग, आकिंचन और ब्रह्मचर्य जैसे दस धर्मों का पालन कर आत्मा को पवित्र एवं शुद्ध बनाने का पुरुषार्थ करते हैं। मुनि मेघदत्त सागर ने कहा कि यह महापर्व आत्मचिंतन और आत्मनिरीक्षण का पर्व है, जो मनुष्य को अपनी गलतियों का पश्चाताप करने एवं दूसरों व स्वयं से क्षमा मांगने की प्रेरणा देता है। इस दौरान क्रोध, अहंकार, लोभ और मोह जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों का त्याग कर करुणा, क्षमा और आत्मसंयम को अपनाने से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है और मोक्ष मार्ग का द्वार खुलता है। धर्मसभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे।
विज्ञापन

000000
दस लक्षण महापर्व 28 से प्रारंभ
मुनि गुरु दत्त सागर एवं मुनि मेघदत्त सागर महाराज के सानिध्य में 28 अगस्त से ऋषि पंचमी पर दस लक्षण महापर्व का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर श्रावक-श्राविकाओं द्वारा दस दिनों तक प्रतिदिन अभिषेक, शांति धारा, पूजन, स्वाध्याय, ध्यान, व्रत एवं उपवास आदि धार्मिक अनुष्ठानों आदि में भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed