फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   flaghosting in rural area

ग्रामीण क्षेत्रों में शान से फहरा तिरंगा

Tue, 17 Aug 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
flaghosting in rural area
भगवान आदिनाथ कॉलेज में ध्वजारोहण करते - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिले में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। शिक्षण संस्थाओं से लेकर सरकारी दफ्तरों में तिरंगा शान से फहरा। इस मौके पर कोविड नियमों का पालन करते हुए कुछ संस्थाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन

भगवान आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजूकेशन में स्वतंत्रता दिवस पर अध्यक्ष संजीव कुमार जैन व प्रबंधक प्रदीप जैन और प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार ने ध्वजारोहण किया। भगवान आदिनाथ कॉलेज ऑफ फार्मेसी में स्वतंत्रता दिवस महोत्सव हर्षा उल्लास के साथ मनाया गया। प्रबंधक प्रदीप कुमार जैन के द्वारा ध्वजारोहण किया। श्री दीपचंद्र चौधरी समूह के शिक्षा संस्थाओं में स्वतंत्रता दिवस पर संस्थापक कमलेश चौधरी ने ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं द्वारा अपने देश के जवानों के लिए ग्रीटिंग कार्ड, वीडियो के संदेश भेजे। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. जेएस तोमर, प्रो. भगवत नारायण शर्मा, आदित्य मिश्रा, इंजी. मनीष रायकवार मौजूद रहे। संस्कार वैली एकेडमी में ग्राम प्रधान नीरज तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान शिक्षक कविता, अमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, छत्रपति शिवाजी एमएसडी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाली में संस्थापक विजय सिंह निरंजन, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, प्राचार्य डॉ. गुरुनारायन सिंह ने किया। सरस्वती वंदना का गायन कली विश्वकर्मा, स्वाती चौरसिया, ज्योति चौरसिया, सोनम पाटकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारीटोरन। ब्लॉक बार के ग्राम इमलिया स्थिति पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम प्रधान सामरी पाठक ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय परिसर में ग्राम प्रधान व शिक्षकों ने पौधरोपण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य अनिल त्रिपाठी, सहायक अध्यापक राजीव त्रिपाठी मौजूद रहे।
मड़ावरा। तहसील कार्यालय पर एसडीएम एसपी सिंह, ब्लॉक कार्यालय पर प्रमुख चंद्रदीप रावत और सीएचसी पर अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार, थाने पर प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार पांडेय, वन विभाग कार्यालय पर वन क्षेत्राधिकारी मो. इफ़्तिख़ार, बीआरसी भवन पर खंड शिक्षा अधिकारी रामगोपाल वर्मा, राजकीय पशु चिकित्सालय पर डॉ अंकित वर्मा और ग्रामीण सचिवालय पर ग्राम पंचायत अधिकारी महेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। परिषदीय विद्यालयों में ग्राम प्रधानों और संस्था प्रभारी द्वारा तिरंगा फहराया गया। देशभक्ति गीतों के माध्यम से अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
महरौनी। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी मु. कमर ने और नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष कृष्णा अमर सिंह ने ध्वजारोहण किया। ब्लॉक परिसर में उपजिलाधिकारी मुहम्मद कमर, प्रभारी खंड विकास अधिकारी दीपिका, नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णा अमर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद बडौनिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष सिंह सेंगर, व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष भागेश खजुरिया, शिवा सिंह तोमर, अंशुल सिंह उपस्थित रहे।
बडौनिया एजूकेशन सोसाइटी के प्रबंधक दुष्यंत बडौनिया ने ध्वजारोहण किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाध्यापिका शीलम गुप्ता, सरस्वती विद्या इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक गजेंद्र सिंह, श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सूर्य वली, विवेकानंद विद्यालय के शिवनारायण चाचौदिया ने अपनी अपनी संस्थाओं में ध्वजारोहण किया। सीवी गुप्ता इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय हरिजन बस्ती जखौरा में प्रभारी खंड विकास अधिकारी दीपिका और ब्लॉक प्रमुख गौरा देवी, रजऊ राजा बुंदेला, ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह, सचिव जीशान मोहम्मद, प्रधानाध्यापक राजेश कुमार जैन उपस्थित रहे।

परमवीर उद्यान का निर्माण किया गया
विकास खंड महरौनी स्थित प्राथमिक विद्यालय गढ़ौलीकलां द्वितीय में अमृत महोत्सव के तहत विद्यालय परिसर में परमवीर चक्र विजेताओं को श्रद्धांजलि देने के लिए परमवीर उद्यान का निर्माण किया गया। जिसमें 21 परमवीर चक्र विजेताओं को एक- एक गमले में लगा पौधा समर्पित किया गया। बगिया का शुभारंभ ग्राम प्रधान एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक कुलदीप जैन, ग्राम प्रधान, एसएमसी अध्यक्ष व बच्चों के अभिभावक एवं सहायक अध्यापक माधव मुरारी बादल, ऋषभ कुमार जैन मौजूद रहे।

15 अगस्त को छत्रपति शिवाजी के प्रवन्ध्क सरस्वती जी का पूजन करते हुए

15 अगस्त को छत्रपति शिवाजी के प्रवन्ध्क सरस्वती जी का पूजन करते हुए- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed