फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fertilizer distribution carried out under administrative supervision; strike by secretaries continues.

Lalitpur News: प्रशासनिक निगरानी में कराया गया खाद वितरण, सचिवों की हड़ताल जारी

Thu, 29 Oct 2026 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer distribution carried out under administrative supervision; strike by secretaries continues.
बिजरौठा समिति पर खाद लेने को लगी किसानों की लाइन। स्रोत: प्रशासन
ललितपुर। सहकारी समितियों पर सचिवों की हड़ताल के बीच प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। प्रशासनिक टीमों की निगरानी में तहसीलवार खाद का वितरण शुरू कराया जा रहा है। बुधवार को भी तहसीलवार समितियों पर खाद का वितरण कराया गया।
विज्ञापन


जनपद में किसानों को खाद एवं उर्वरक की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है और बीते दो दिनों से समितियों पर खाद वितरण कराई जा रही है। मंगलवार को प्रशासन ने दस समितियों पर खाद का वितरण कराया था, जबकि बुधवार को प्रशासनिक टीमों की निगरानी में तहसीलवार समितियों पर खाद का वितरण कराया गया। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश के निर्देश पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अर्विन मेहर सिंह, जिला कृषि अधिकारी रंजीत चौरसिया सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की विशेष टीमों की सीधी निगरानी में तहसीलवार समितियों पर सुचारु रूप से खाद का वितरण शुरू करा दिया गया है। ललितपुर तहसील अंतर्गत पिपरई, थनवारा, दैलवारा, कल्यानपुरा, बिरधा, ललितपुर, बुढ़वार संघ, लागौन, रोड़ा, एवं क्रय-विक्रय ललितपुर पर खाद वितरण सुचारु रहा। इसी प्रकार तालबेहट तहसील में पूराकलां, सुनौरा, देवरान, बांसी, सेरवांस कला, खांदी, बिजरौठा, सिरसी, वनगुवांकलां एवं चुनगी धनगौल में खाद वितरण हो रहा है। पाली तहसील में बालाबेहट, महरौनी तहसील में महरौनी, क्रय-विक्रय महरौनी, गुढ़ा, बानपुर, कैलागुवां एवं बिल्ला और मड़ावरा तहसील में सौंरई, मड़ावरा, गिदवाहा एवं धौरीसागर में खाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

-------
जनपद में खाद और उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और इसका स्टॉक निरंतर बना हुआ है। किसान खाद की उपलब्धता को लेकर किसी भी तरह की भ्रामक खबरों और अफवाहों से बचें और उन पर बिल्कुल ध्यान न दें। सभी किसान उक्त चिह्नित समितियों पर जाकर अपनी आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त करना शुरू कर दें। इसके साथ ही, अन्य शेष समितियों पर भी जल्द से जल्द खाद वितरण व्यवस्था सामान्य करने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सत्यप्रकाश, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed