फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   SP leader calls it a victory for democracy, while BJP attributes the outcome to flaws in the voter list.

Lalitpur News: सपा नेता बोले लोकतंत्र की जीत तो भाजपा ने वोटर सूची में खामियां बताई वजह

Thu, 29 Oct 2026 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
SP leader calls it a victory for democracy, while BJP attributes the outcome to flaws in the voter list.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। उप्र विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत इलाहाबाद-झांसी खंड निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव परिणाम में सपा प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव के विजयी घोषित होते ही सपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत हुई है। वहीं, भाजपा ने वोटर लिस्ट में शहर क्षेत्र के नाम ग्रामीण क्षेत्रों की सूची में होने से मतदान प्रतिशत कम होने की बात कही, इसी का नुकसान पार्टी प्रत्याशी की हार के रूप में उठाना पड़ा। चुनाव परिणाम को लेकर पेश है सपा और भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया के अंश...।

00000000000000000000

फोटो-26

वोटर लिस्ट में शहर क्षेत्र के मतदाताओं के नाम ग्रामीण क्षेत्र में जाने के कारण बड़ी संख्या में मतदाता मतदान से वंचित रहे। कम मतदान होने से पार्टी प्रत्याशी को नुकसान हुआ। आगे सुधार करेंगे जिससे विधानसभा के चुनाव में इस तरह की समस्या सामने न आए। हरिश्चंद्र रावत, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन


00000000000000000000000000

फोटो-27

वोटर पढ़ा लिखा होने के बाद भी बूथ पर नहीं गया। संगठन के पदाधिकारियों ने काफी प्रयास किया लेकिन अपेक्षित मतदान नहीं हो सका। इसका नुकसान पार्टी प्रत्याशी को उठाना पड़ा। विधानसभा चुनाव पर इस परिणाम का असर नहीं पर पड़ेगा, जीत भाजपा प्रत्याशी की होगी।- रामरतन कुशवाहा, विधायक, सदर विधानसभा क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


000000000000000000

फोटो-28

यह जीत लोकतंत्र को बचाने के लिए एवं पेंशन, रोजगार और शिक्षकों के सम्मान की आवाज बुलंद करने वाले स्नातक साथियों के विश्वास की जीत है। यह जीत ललितपुर में परिवर्तन की उम्मीद और जनता के विश्वास का प्रतीक है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में हम सभी का संकल्प है कि सदन हो या सड़क, जनता के हक, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से जारी रहेगी।- नेपाल सिंह, जिलाध्यक्ष सपा

000000000000000

फोटो-29

डॉ. मान सिंह यादव की जीत से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आया है। यह परिणाम वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए शुभ संकेत है। जनता ने समाजवादी पार्टी में भरोसा जताया है। 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और वह मुख्यमंत्री बनेंगे।- ज्योति सिंह लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी

0000000

फोटो-30

डॉ. मान सिंह यादव की ऐतिहासिक जीत सभी साथियों, स्नातक मतदाताओं, शिक्षकों, अनुदेशकों, शिक्षामित्रों और अधिवक्ताओं के विश्वास व समर्थन की जीत है। यह जीत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों और विचारधारा की जीत है। सदन में जनता की आवाज उठाने, सरकार से सवाल पूछने और जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करने का परिणाम है।- विजय यादव, प्रतिनिधि स्नातक विधायक

000000000

फोटो-31

डॉ. मान सिंह यादव की जीत भाजपा की चालबाजी और झूठी घोषणाओं की राजनीति को जनता का जवाब है। महंगाई, बेरोजगारी और कथित धांधली से लोग परेशान हैं। मतदाताओं ने अपने निर्णय से बदलाव का संदेश दिया है। 2027 में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सूबे में पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी।- रामविलास रजक, पूर्व सपा प्रत्याशी महरौनी विधानसभा क्षेत्र


000000000

फोटो-32

डॉ. मान सिंह यादव की जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष और जनता के विश्वास की जीत है। भाजपा की नीतियों और वादों से जनता व शिक्षक वर्ग में नाराजगी है। इस परिणाम ने साबित किया है कि जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। यह जीत समाजवादी विचारधारा को और मजबूती देगी।- शत्रुघ्न यादव प्रदेश सचिव समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed