फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Five schools found hanging locks

पांच विद्यालयों में लटके मिले ताले

Sun, 25 Sep 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 25 Sep 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Five schools found hanging locks
school, lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। बीएसए ने ब्लाक जखौरा के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पांच विद्यालयों में ताले लटकते मिले। वहीं, कई स्कूलों में शिक्षक, अनुदेशक गायब मिले। इस पर उन्होंने अनुपस्थितों का एक दिवस का वेतन/मानदेय काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने उच्च प्राथमिक विद्यालय धुरवारा का निरीक्षण किया। स्कूल बंद पाया गया। शिक्षक रानी वर्मा विद्यालय में अनुपस्थित पाई गई। अनुदेशक आशिया बानो भी अनुपस्थित र्थीं। विद्यालय के बाहर 03 बच्चे खड़े हुए थे। छात्र अमित ने बताया कि अध्यापक कभी समय से नहीं आते हैं। प्रावि धुरवारा में निरीक्षण के समय विद्यालय बंद पाया गया। शिक्षिका मनु शर्मा व शिक्षा मित्र नीलमणि अनुपस्थित पाई गई। विद्यालय के बाहर 12 बच्चे खड़े हुए थे। अभिभावक शिशुपाल ने बताया कि इस विद्यालय के अध्यापक कभी भी समय से नहीं आते हैं। प्रावि बादरौन निरीक्षण के समय बंद पाया गया। शिक्षिका अनीता देवी विद्यालय में अनुपस्थित पाई गई। विद्यालय के बाहर 13 बच्चे खड़े थे। ग्रामवासियों ने बताया कि अध्यापक कभी भी समय से नहीं आते हैं।
विज्ञापन


प्रावि आगर निरीक्षण के समय विद्यालय बंद पाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय कभी भी 10 बजे से पहले नहीं खुलता है। अध्यापक अपनी मनमर्जी से आते-जाते हैं। उप्रावि आगर निरीक्षण के समय विद्यालय बंद पाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि अध्यापक अपनी मनमर्जी से आते-जाते हैं। वर्तमान में यह विद्यालय पिछले 01 माह से नहीं खोला गया है। विद्यालय में एमडीएम कभी नहीं बनता है। निरीक्षण में अध्यापक महेन्द्र सैनी अनुपस्थित पाए गए। कउप्रावि जखौरा में नामांकित 116 छात्रों के सापेक्ष 41 बच्चे उपस्थित मिले। मुख्यमंत्री का नाम केवल सुहानी बता सकी जबकि अन्य छात्र उनका नाम नहीं बता सके। बीएसए ने विद्यालय में छात्र उपस्थिति न्यून पाए जाने पर समस्त अध्यापकों से स्पष्टीकरण तलब किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रावि नवीन जखौरा नंबर 3 में शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए गए। प्रावि जखौरा नंबर 1 में नामांकित 61 बच्चों के सापेक्ष मात्र 17 बच्चे उपस्थित मिले। इस पर उन्होंने समस्त अध्यापकों को चेतावनी देते हुए शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने व छात्र उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। कप्रावि जखौरा में प्रअ कान्ति कुमारी निरीक्षण तिथि तक विद्यालय में नहीं आई  जिस पर उन्होंने अध्यापिका से स्पष्टीकरण तलब कर लिया। प्रावि महरौनीखुर्द में किसी भी छात्र ने सही तरीके से पाठ्य पुस्तक का वाचन नहीं किया। उन्होंने समस्त स्टाफ को शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए। 


उप्रावि महरौनीखुर्द में शैक्षिक गुणवत्ता सामान्य थी। इस पर उन्होंने समस्त स्टाफ को विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता बढाने के निर्देश दिए। प्रावि बिघाखेत में शैक्षिक गुणवत्ता सामान्य थी। उप्रावि बिघाखेत में छात्रा अर्चना 900 में से 699 घटाने का प्रश्न हल नहीं कर पाई। इस पर उन्होंने बच्चों को छोटे-छोटे प्रश्नों का जोड़-घटाना, गुणा-भाग सिखाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed