फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Five OPDs remained empty, patients and caretakers got lost

Lalitpur News: पांच ओपीडी रहीं सूनी, भटके मरीज-तीमारदार

Tue, 12 Nov 2024 12:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Five OPDs remained empty, patients and caretakers got lost
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में मरीजों को भटकना पड़ रहा है। पर्याप्त संख्या में प्रोफेसर व चिकित्सक नियुक्त होने के बाद भी ओपीडी सूनी रहती है। सोमवार को अमर उजाला टीम ने प्रोफेसरों व चिकित्सकों की उपस्थिति परखी। आधा दर्जन से अधिक ओपीडी कक्ष सूने नजर आए। दोपहर 12 बजे हड्डी एवं जोड़ रोग विभाग की चार ओपीडी में दो में ही चिकित्सक दिखे। एक ओपीडी में ताला लटका मिला तो दूसरी खुली थी, लेकिन चिकित्सक नहीं थे। डॉ. एमसी गुप्ता का ओपीडी कक्ष सूना नजर आया। एनसीडी सेल स्थित मानसिक रोग विभाग की ओपीडी खुली रही, लेकिन सह आचार्य डॉ. सुनैना सूद नजर नहीं आईं। यहां काउंसलर तक मौजूद नहीं मिलीं। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सौरभ देवलिया के कक्ष में मरीज तो थे, लेकिन चिकित्सक नहीं दिखे। यही हाल फिजिशियन डॉ. आरपी सिंह की ओपीडी का रहा। प्रथम तल पर नेत्र विभाग की ओपीडी में चिकित्सक नहीं मिलीं। मरीज इंतजार करते नजर आए। मेडिसिन विभाग में तैनात प्रोफेसरों में एक ही नजर आए और मरीजों की कतार लगी रही। ह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed